Latest:
Newsछत्तीसगढ़

ओडिसा से गांजा लेकर आ रहे दो बाइक सवार गिरफ्तार : जुर्म दर्ज

वर्तमान भारत न्यूज

दस किलो गांजा सहित पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक बाइक में गांजा लेकर तपकरा की ओर जा रहें हैं। सूचना पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित टाल्डा में स्थापित जांच बेरियर में पुलिस जवानों ने ओडिशा की ओर से आ रही दो बाइक को तलाशी के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस के जवानों ने प्लास्टिक के पैकेट में लिपटे हुए गांजा जब्त किया। मामले में कार्रवाई करते हुए गांजा और बाइक को जब्त कर,पकड़े गए तस्करों को पूछताछ के लिए,तपकरा पुलिस थाना ले आई है। जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा से गांजा की तस्करी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 17 मार्च तक जशपुर पुलिस 425 किलो गांजा जब्त करने के साथ 31 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा से हो रही गांजा तस्करी बीते साल 2021 में दशहर के दिन धार्मिक शोभा यात्रा में गांजा से भरी एक वाहन के घुस जाने के बाद देश भर में सुर्खियां बटोरी थी। हादसे के बाद मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेकर गांजा सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी से सख्ती से निबटने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जशपुर पुलिस ने जिले से लगने वाली झारखंड और ओडिशा की सीमा पर विशेष जांच बेरियर स्थापित करने के साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत करने में जुटी हुई है। नतीजा,तस्कर पुलिस के जाल में फंस रहें हैं। हालांकि,ओडिशा से हो रही गांजा की तस्करी की समस्या जस की तस बनी हुई है।