Latest:
local news

प्रदेश में अनियमित कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद…बजट में खुद के नियमित होने की थी उम्मीद…वादाखिलाफी का आरोप…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में पदस्थ अनियमित कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद है। उन्हें बजट में खुद के नियमित होने की आशाएं थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब आंदोलित कर्मचारियों को विपक्षी दल भाजपा का भी समर्थन मिल गया है। भाजपा राज्य सरकार पर कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं करने,वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। खुद सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी अपने इस मांग को लेकर आंदोलन पर बैठे हैं।

वही अब कांग्रेस की तरफ से ऐसे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अनियमित कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि बजट में बहुत से कर्मचारियों को राहत मिली है। शेष अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की व्यवस्था भी अति शीघ्र की जाएगी।

पीसीसी संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि जैसे ही सारे विभागों की जानकारी प्राप्त होगी। फैसला लिया जाएगा। जल्दबाजी में निर्णय लेना ठीक नहीं है। ऐसे में नियमितीकरण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली जाएगी।