Latest:
Event More News

पिता अपनी 3 साल की बेटी के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या…”मासूम बिलख-बिलख रो रही थी और पिता फंदे से लटका हुआ था”…रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

बतौली/सरगुजा (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के बतौली थाना क्षेत्र में जशपुर जिले का एक शख्स ने अपनी 3 वर्ष के बेटी के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मासूम बच्ची अपने पिता के शव के पास घंटों खेलती रही। बच्ची के बिलख- बिलख कर रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे। वहां का जो दृश्य था उसे देखकर लोग हक्के बक्के रह गए। मासूम बच्ची बिलख- बिलख कर रो रही थी और पिता फंदे से लटका हुआ था।

यह सारा मामला सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र का है। यहां एक पहाड़ी कोरवा जाति के शख्स ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। बतौली थाना क्षेत्र के नवापारा स्थित कॉलेज के पीछे के जंगल में शख्स फंदे से झूल गया। जिस समय उसने फांसी लगाई। उस दौरान उसकी 3 साल की बच्ची भी वहां मौजूद थी।

मृतक रामदेव जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी और दूसरी पत्नी भी छोड़ कर चली गई थी। 3 दिन पहले रामदेव घर से बेटी को लेकर निकला था।

रविवार को बतौली कॉलेज के पीछे लोगों ने बच्ची के रोने बिलखने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब लोग वहां गए तो बच्ची रो रही थी। उसका पिता फंदे से लटका हुआ था।

झाड़ियों के बीच बच्ची बैठी रो रही थी। सामने पर एक पेड़ पर पिता की लाश लटक रहा था। स्थानीय लोग यह नजारा देखकर हक्के बक्के रह गए। लोगों ने सरपंच को इसकी सूचना दी।

बतौली के सरपंच ने बताया कि जानकारी के पश्चात बतौली पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बतौली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।