Latest:
Event More News

गौठान के नाम पर भूपेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को गौठानो पर जा कर निरीक्षण करने और हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलने का आह्वान किया है.

इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट

गौठान विषय पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि गौठान का निरीक्षण के साथ हम गोठान क्षेत्रवासियों से चर्चा भी करेंगे और भूपेश सरकार द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर जो घोटाला हुआ है उसे उजागर करने का काम करेंगे.
इसी तारतम्य में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अम्बिकापुर मधुसुदन शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय महामाया मंदिर के समीप घुटरा पारा स्थित आदर्श गौठान का निरीक्षण किया.

मधुसुदन शुक्ला ने बताया कि जनता से छल करके सरकार बनाने वाली यह कांग्रेस पार्टी ने गौ सेवा का ढोंग करके जनता के भावनाओं से खेलने का काम किया है, इस गौठान में न कभी गाय रही है न गोबर और चारा का तो कहीं अतापता नहीं है, निर्मित भवनों में लम्बे समय से ताला लगे हुए हैं, पशु-पक्षी पालन के लिए बने लाखों रुपये के तकनीकी कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं, आदर्श गौठान की संज्ञा दे कर और गौठानों पर करोड़ो खर्च करने का दावा करने वाली यह भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार करने का सबसे बड़ा साधन बना लिया है.

गौठान निरीक्षण में विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, रुपेश दुबे, अजय प्रताप सिंह बबलू, मंडल महामंत्री दीपक सिंह तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, नकुल सोनकर, शैलू सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पाण्डेय, जन्मेजय मिश्रा, संजीव वर्मा, शरद सिन्हा, मनोज कंसारी, निरंजन रॉय, रिंकू वर्मा, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, इंदु नेताम, संगीता सोनी, बबली नेताम, सोलू सिंह, विकास गुप्ता, विमल मंदिलवार, जीतेन्द्र सोनी, सतीश शर्मा, अंशुल गुप्ता, गणेश कश्यप, मनोज सोनी , अमोघ कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.