Event More News

CG Weather Update : मानसूनी बौछारों के साथ लोगों को गर्मी से मिली राहत…आने वाले कुछ दिनों तक लगातार हो रही बारिश पर लगेगी रोक…मौसम विभाग ने कहा…पढ़ें पूरी खबर

रिपोर्ट : गजाधर पैकरा

रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बौछारों के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बादल व बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा पर थोड़ा ब्रेक रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा भी काफी कम हुई है।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही रुक रुक कर हल्की वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के चलते इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अगले सप्ताह से ही लगातार वर्षा शुरू होने के आसार है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

डौंडीलोहारा 19 सेमी, मोहला 13 सेमी, पथरिया-डोंगरगढ़ 11 सेमी, अंबागड़ चौकी-छुरिया 10 सेमी, गुंडरदेही 9 सेमी, गुरुर-मानपुर 8 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

प्रदेश भर में जून महीने में अब तक 148.5 मिमी औसत वर्षा हुई है,जो सामान्य वर्षा की तुलना में 14 प्रतिशत कम है। अब तक सामान्य वर्षा 172.5 मिमी हो जानी थी।रायपुर में अब तक 196.9 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित है।