Latest:
Event More NewsRecent News

गांधी जयंती दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः रहेगा बंद

लेख : इरफान सिद्दीकी

अम्बिकापुर 29 सितंबर 2023/ कलेक्टर कुंदन कुमार ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। गांधी जयंती को जिले की समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकान, एफ.एल. 8 एवं मद्य भंडागार को बंद रखने कहा गया है। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस हेतु आदेश का परिपालन सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।