जानकारीज्योतिषधर्म

07 मई 2024 राशिफल : मेष, मीन, कर्क, सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा…जाने आज का राशिफल



मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशिवाले आज साझेदारी में कुछ परेशानी पनप सकती है। आपके साथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है। विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

आज का मंत्र- सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा

आज का शुभ रंग – लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope)

वृष राशिवाले आज के दिन आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे। व्यापार धंधे में खूब सफलता के योग हैं। किसी के साथ पैसो की लेन-देन में सावधानी बरतें। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। देश- विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग – हरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )

मिथुन राशिवाले आज जातक विदेश में रहने वाले मित्रों और संबंधियों के समाचार मिलेंगे। अपने वैवाहिक जीवन में खट्टे और मीठे अनुभव प्राप्त होंगे। आप अपना हर काम समय पर पूरा करेंगे। धन कमाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन रहेगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापारियों को कोई व्यावसायिक समस्या परेशान कर सकती है।


आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग – नीला

कर्क राशि (Cancer Horoscope )

कर्क राशिवाले आज अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। किसी से कुछ पाने की अपेक्षा ना करें, ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती हैं। संयम से काम लेना हितकर होगा।

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की आराधना करें।

आज का शुभ रंग – लाल

सिंह राशि ( Leo Horoscope)

सिंह राशि वाले रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। आप अपने पैसे को बेकार तरीके से बर्बाद कर सकते हैं। वेतनभोगी लोग आज लाभ कमाएंगे। आप किसी बेकार की बात को लेकर पूरे दिन भागते रहेंगे। आज आपका व्यवहार की वजह से परेशानी हो सकती है। किसी भी विवाद में ना उलझें, जिद न करें। सावधान रहें। आपका अनुभव आपके काम आएगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर धन की बर्बादी हो सकती है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनि मंदिर में दान दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope )

कन्या राशि वाले आज के दिन आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। आप अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार काम करेंगे। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएं जो रचनात्मक हैं और जिनके विचार आपसे मिलते हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। किसी महिला के सहयोग से लाभ प्राप्त हो सकता है। कामकाज की गति भी तेज होगी। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है।

आज का मंत्र- आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएँ।
आज का शुभ रंग – सफेद

तुला राशि ( Libra Horoscope )

तुला राशिवाले आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता होती है। आज परिवार के कुछ लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। आज किसी काम के लिए की गई कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )

वृश्चिक राशिवाले आज मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। बड़ा जोखिम उठाने से बचें। धैर्य बनाएं रखें। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परेशानियां खत्म हो सकती है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपने शौक पूरे करने हैं तो कर लें। आज पुराने समय से चली आ रहीं बिमारियों से निजात मिल सकती है।

आज का मंत्र-भगवान शिव की पूजा करें और गाय के दूध से उनका अभिषेक करें।

आज का शुभ रंग – हरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )

धनु राशि वाले आज जातक आज गुस्से में किसी से कुछ न बोलें, बेहतर होगा चुप रहने की कोशिश करें। आज किसी जरुरी काम में जल्दबाजी न करें, नही तो वह काम दोबारा करना पड़ कता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो का समाज में मान सम्मान बढेगा। धैर्य बनाए रखें ज्यादा खुश और अधिक परेशान हाेने से बचे। म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।
आज का शुभ रंग -नीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )

मकर राशिवाले आज के दिन आप हर काम में अव्वल रहेंगे। झुंझलाहट में आपको कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करना चाहिए। करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है।

आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।

आज का शुभ रंग – हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )

कुंभ राशिवाले आज के दिन आपकी गलती नहीं है, इसके बावजूद आप कुछ अनचाहे परिस्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि, आप ऐसी परिस्थिति से निपटना जानते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। आज के दिन आप वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है।

आज का मंत्र-आज जातक मंदिर में काले रंग का ध्वज लगाएँ।
आज का शुभ रंग – सफेद

मीन राशि ( Pisces Horoscope)

मीन राशिवाले आज के दिन सकारात्मक परिणामों वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

आज का मंत्र- आज मंगलवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग – पीला