Latest:
Newsछत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ :- संयुक्त शिक्षक संघ संभाग बस्तर के माँग पर लगी मुहर….22 दिसम्बर को राजधानी में सहायक शिक्षक के आंदोलन में होंगे शामिल..…जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ……

वर्तमान भारत

by किरण ग्वाला ( कार्यकारी सम्पादक)

बस्तर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने घोषणा करते हुए कहा है कि प्रदेश में सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति की मांग को लेकर 13 दिसंबर 2021 से राजधानी रायपुर में आंदोलन जारी है। आंदोलन के प्रारंभ से ही संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा इसके संपूर्ण समर्थन की घोषणा की गई थी और इसके समर्थन में अपने 14 दिसंबर के आंदोलन को स्थगित कर 13 दिसंबर के आंदोलन का समर्थन किया था। इस विषय पर आगे संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि बस्तर संभाग द्वारा सहायक शिक्षक के आंदोलन में शामिल होने का मांग संघ के प्रांतीय इकाई से किया गया था। जिसके बाद संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी की गत दिवस बैठक संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए घोषणा किया गया कि 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षक सदस्य जिसमें सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता सभी शामिल है। वे सभी सहायक शिक्षक के धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में जाकर शामिल होंगे, और आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सरकार द्वारा सहायक शिक्षक के आंदोलन को कुचलने का जो दमनकारी कार्य किया जा रहा है इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति की मांग शीघ्र पूरी हो ऐसा संयुक्त शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है। संयुक्त शिक्षक संघ बस्तर संभाग के द्वारा 23 दिसंबर को समर्थन की घोषणा किया गया था। जिसमे प्रांतीय निर्णय अनुसार संसोधन कर 22 दिसंबर तय किया गया हैं। संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी जिला सचिव राहुल सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर रविन्द्र सिंह ठाकुर, तोकापाल हरदास सांडिल्य,बकावण्ड चन्द्रशेखर पांडेय, लोहंडीगुड़ा धनसाय नाग, बास्तानार सुरेंद्र सिंह ठाकुर, किशोर बिसाई, कुलन राम मौर्य, महेश नाग,उमाशंकर बिसाई,लोकेश्वर यदु आदि ने के समस्त शिक्षक सवर्ग सहित संघ के समस्त पदाधिकारीयो से 22 दिसंबर को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में शामिल होने का अपील किया है।