Latest:
जानकारीज्योतिषधर्म

5 May ka Rashifal : रविवार का दिन किसके होगा खास…किसे रुद्राष्टक का पाठ करने से होगा लाभ…जाने आज का राशिफल



मेष राशि

स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। अविवाहतों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आर्थिक लाभ थोड़ा कम होगा। धन प्राप्त होने में कुछ कमी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गिर सकता है। माता—पिता का स्वास्थ्य पहले से बढ़िया रहेगा।

वृष राशि

कचहरी के कामों में सफल होंगे। कर्ज खत्म हो सकता है। धन मुश्किल से आएगा। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। परिवारिक तनाव झेलना पड़ सकता है। राम रक्षा स्त्रोत का जाप करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

धन आने की संयोग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आफिस में स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। भाग्य साथ देगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क न लें। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से काम पूरे होंगे।

कर्क राशि

कार्यालय में आपकी स्थिति पहले से अच्छी होने से विरोधी जलेंगे। इससे वे आपको परेशान कर सकते हैं। धन आने के अच्छे संयोग हैं। गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

सिंह राशि

गर्दन और कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। ‌भाग्य का साथ मिलेगा। लॉटरी खेलने वाले सतर्क रहें। दुर्घटनाओं से बचेंगे। खर्चे बढ़ेंगे आय कम होगी। शनि देवता की पूजा करने से लाभ होगा।

कन्या राशि

व्यवसाय बढ़िया चलेगा। आय में वृद्धि भी हो सकती है। भाग्य का कम साथ मिलेगा। रक्त संबंधी परेशनी होगी। रोजाना रुद्राष्टक का पाठ करने से फायदा होगा।

तुला राशि

अविवाहितों के लिए शादी का आफर मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य तो बढ़िया रहेगा। पर खुद के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। हनुमान चालीसा का जाप करने से काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। प्रयास से शत्रु परास्त होंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति भी हो सकती है। सोमवार का व्रत करें और चंद्र के मंत्र से लाभ होगा।

धनु राशि

छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। सुख में वृद्धि होगी। जनता में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों से संबंध ठीक रहेंगे। माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी सी तकलीफ हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा।
संतान की उन्नति भी हो सकती है। उदर रोग घेर सकते हैं। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करने से लाभ होगा।

मकर राशि

भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध बनेगा। सुख में वृद्धि होगी। जनता में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन आने के अच्छे योग बनेंगे। दूर यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यालय में आपको सतर्क रहना होगा। आपको अपने संतान से बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करने से लाभ होगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी को कमरदर्द हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। व्यापार में वृद्धि होगी। सुख में कमी आएगी। कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य साथ नहीं देगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करने से लाभ होगा।

मीन राशि

विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपको संतान से सहयोग नहीं मिलेगा। भाग्य से कुछ हासिल नहीं होगा। मेहनत पर यकीन करें। शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।