Latest:
Event More NewsRecent News

नौकरी के नाम पर करोड़ों के वारा – न्यारा …..फिर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र…… ठग दंपति अब पुलिस गिरफ्त में….. 05- 10 करोड़ ठगी किए जाने का अंदेशा

रामाशंकर जायसवाल

नौकरी के नाम पर ठगी किए जाने की घटनाएं छत्तीसगढ़ में आम सी हो गईं हैं। जिस गति से बेरोजगारी बढ़ रही है उससे कहीं ज्यादा गति से ठग सक्रिय हो गए हैं। इन ठगों में से अधिकांश स्वयं को किसी नेता या अधिकारी का करीबी बताकर ठगी को अंजाम देते हैं।ऐसी ही एक घटना अभी प्रकाश में आई है , जिसमे बेरोजगारों से 05 से 10 करोड़ रूपये ठगे जाने की आशंका है। ठगों ने सिर्फ 4 बेरोजगारों से ही एक करोड़ ठग लिए हैं और अभी तक 20 बेरोजगारों के साथ ठगी किए जाने जानकारी पुलिस को प्राप्त हो चुकी है।इन ठगों ने बेरोजगारों से 50 – 50 लाख रुपए तक वसूल किए हैं।

ठग दंपति

भ्रष्टाचार की दुनिया में टामन सिंह सोनवानी एक जाना – पहचाना नाम है।उसका नाम हमेशा – हमेशा के लिए काली अमिट स्याही से लिखा जा चुका है । उसके द्वारा CGPSC के चेयरमैन रहने के दौरान 2023 में अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी ब्यूरोक्रेट्स के कई बच्चों को नौकरी गलत तरीके से लगवाई थी जिसमें अब भी लगातार जांच और गिरफ्तारियां चल रही हैं।आज की खबर में हम जिस ठग की बात कर रहे हैं उसके तार इसी भ्रष्ट टामन सिंह सोनवानी से जुड़े हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह टामन सिंह सोनवानी का साला है जिसने अपनी पत्नी और एक रेलवे कर्मचारी के साथ मिलकर बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी की है। उसका नाम देवेंद्र जोशी है। देवेंद्र जोशी के टामन सिंह सोनवानी का साला होने के कारण लोग उस पर विश्वास करते गए और उसने जिससे जितना कहा वह उसे उतना देता गया , लेकिन वह नौकरी किसी को नहीं दिला पाया।

देवेंद्र जोशी ने अपनी पत्नी और एक रेलवे कर्मी के साथ मिलकर फूड इंस्पेक्टर और पटवारी की नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी की है, पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसके जप्त मोबाइल पर लगातार दो दिनों तक ठगे जा चुके बेरोजगारों के कॉल आते रहे , उन सभी बेरोजगारों ने देवेंद्र जोशी को पैसे देना कबूल किया है। देवेंद्र जोशी के मोबाइल पर आए कॉल के आधार पर पुलिस ने अब तक 20 से अधिक बेरोजगारों की सूची तैयार की है जिनसे देवेंद्र जोशी ने ठगी किया है। पुलिस रिमांड में अभी देवेंद्र जोशी से हर एंगल सेवपूछताछ कर रही है , ठगी के शिकार युवकों की यह सूची अभी और भी लंबी हो सकती है।