Latest:
Natioal News

यूक्रेन में एमबीबीएस छात्रों की तादाद जानकर आश्चर्यचकित हुए बिहार के मुख्यमंत्री , कहा – “यह आश्चर्य की बात है कि यूक्रेन इतनी संख्या में लोग पढ़ने जा रहे हैं ….. बड़ी संख्या में छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई करने जाना एक राष्ट्रीय समस्या”

वर्तमान भारत । नेशनल ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमबीबीएस डिग्री के लिए यूक्रेन गए छात्रों की संख्या पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने ने कहा है कि यूक्रेन में बड़ी संख्या में छात्रों को मेडिकल की पढ़ाइ करने जाना एक राष्ट्रीय समस्या है। इस पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार होने की जरूरत है।

नीतीश ने कहा कि यह अचरज की बात है कि यूक्रेन इतनी संख्या में लोग पढ़ने जा रहे हैं। असेंबली में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक किसी को यह जानकारी नहीं थी कि यूक्रेन में इतनी बड़ी संख्या में छात्र जाकर पढ़ते हैं। नीतीश ने कहा कि बिहार जैसे आर्थिक रूप से गरीब राज्य के ही नहीं बल्कि अमीर राज्यों के विद्यार्थी भी वहां जाकर पढ़ायी कर रहे हैं। यह मामला सिर्फ बिहार का नहीं है। इसका समाधान तो राष्ट्रीय स्तर पर किया जाने की जरूरत है। यह सिर्फ राज्य का विषय नहीं है।

दरअसल नीतीश बिहार से यूक्रेन के छात्रों के मामले में सरकार से सवाल कर रहे थे। नीतीश का कहना था कि इसमें वो क्या कर सकते हैं। ये तो बहुत बड़ी परेशानी है कि इतने सारे लोग पढ़ने के लिए विदेश जा रहे हैं। केंद्र को इस पर सोचना होगा।