Latest:
Recent News

भाजपा पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा समेत भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे धरने पर बैठे वन कर्मी को समर्थन देने ……वन कर्मचारी हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर.. उधर जंगल जलकर हो रहें हैं ख़ाक ….

रोहित कुमार की रिपोर्ट

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता मंगलवार को वन विभाग कार्यालय सूरजपुर में धरने पर बैठे वन कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे। विदित हो छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने बैनर तले 21 मार्च 2022 से प्रदेश भर के करीब दस हजार कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं । हड़ताल के कारण जंगल में अवैध कटाई का खतरा बढ़ गया है. गर्मी के दिनों में जंगलों में आग भभक रही है।लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के कारण आग बुझ नहीं पा रही है।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से वनों की सुरक्षा खतरे में है. इसके अलावा वन कार्यालय और जंगलों का कामकाज ठप्प हो गया है। भाजपा नेताओं ने निकम्मी व खोखली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार से जल्द से जल्द वन कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने को कहा है। अन्यथा भाजपा भी सड़कों पर धरने पर बैठने के लिए विवश हो जाएगी। इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी ,भाजपा मंडल ओड़गी महामंत्री प्रवीण गुर्जर, सुधीर चौबे व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌।