ज्योतिष

राशिफल 23 अप्रैल 2022: वृषभ राशि के जातक करेंगे नए करियर की शुरुआत, जबकि इन्हें मिलेगा समाज में मान सम्मान

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

रोहित कुमार

*मेष*

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों व उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यापारी वर्ग जिसे भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें उम्मीद से बढ़ कर फायदा रहेगा। नौकरी में बदलाव वह परिवर्तन करने के लिए शुभ दिन है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

*वृषभ*

आज का दिन आप उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। कार्यालय में मन लगेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। बेरोज़गारों को रोजगार मिलने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। पति पत्नी के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष को लेकर प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूर्व नियोजित कार्य पूर्ण होंगे व मान सम्मान में वृद्धि होगी l आमदनी बढ़ सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है नौकरी व्यापार के लिए दिन अच्छा है। छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते है। घर परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा माता पिता की सेहत का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया है साथी से उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

*कर्क

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई नुकसान कर सकते हैं सोच समझकर निर्णय लें। कामकाज के सिलसिले में अचानक से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यावसायिक जीवन में सहयोग बना कर चलें तनाव का शिकार हो सकते हैं। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी से मतभेद उभर सकते हैं संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा।

सिंह

आज का दिन आप प्रसन्नता पूर्वक बिताएंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वे लोग जो कार्यक्षेत्र में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है l छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा माता पिता का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

*कन्या

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। ठीक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज यदि आप स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन पढ़ाई लिखाई में जुटे रहने का रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा दाम्पत्य जीवन में सुख शांति रहेंगी। प्रेम संबंधों में छिटपुट मतभेद उभर सकते हैं।

*तुला

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिती में बढ़ोतरी होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत में सुधार होगा कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य में जुटे रहेंगे जो समय पर पूरे होंगे। साझेदारी के व्यापार के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। बच्चों से मन प्रसन्न रहेगा। पति पत्नी बाहर खरीदारी करने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है नज़दीकियाँ बढ़ेंगी।

*वृश्चिक*

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे किंतु जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में समय पर कार्य पूर्ण करेंगे जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा आकस्मिक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग मौज मस्ती में दिन बिताएंगे। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। प्रेमी संग घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा।

*धनु*

आज कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है किंतु आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक वर्ग कार्य करने की शैली में बदलाव करके आर्थिक मुनाफा कमा सकते हैं। सेहत से संबंधित परेशानियां उभर सकती है ध्यान दें। छात्रों के विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन कुछ खास नहीं है अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

*मकर

आज का दिन समय के साथ तालमेल बनाकर चलने का है। दिन की शुरुआत में शरीर में आलस्य रहेगा किंतु ज्यों ज्यो दिन आगे बढ़ेगा। चुस्ती फुर्ती बढ़ सकती है। आर्थिक लेन देन मैं सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। टैक्स, बीमा से जुड़े कार्यों पर सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल हल्का फुल्का रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा प्यार का इजहार कर सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिती सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। आज यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन काफी अच्छा रहेगा। खेल से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है एक दूसरे के करीब आएंगे।

मीन

आज का दिन मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं संयम से काम लें। अनावश्यक खर्चों की वजह से तनाव उभर सकता है किंतु नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ के योग हैं आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको चुनौती दे सकते हैं धैर्य से सामना करें। समय पर मित्रों का सहयोग मिलेंगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।