Latest:
Event More NewsNatioal NewsTrending NewsWorldज्योतिषधर्म

14 फरवरी 2024 राशिफल : इस राशि वालों का पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी…आज का दिन प्रेमी युगलों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है…इस राशि वालों का धन आगमन की कई साधन बनेंगे,तथा…जाने आज का राशिफल



आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 14 February, 2024)-


आज के दिन मेष राशि वालों के लिए व्यवसायिक यात्रा बहुत सफल नहीं रहेगी, नए ऑर्डर नहीं मिलेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में जूनियर सहकर्मी आपके लिए समस्या उत्पन्न करेंगे। पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी। समय पर निर्णय न लेने से आज आपको आर्थिक नुकसान होगा। लव लाइफ में आज आपके लिए बड़ा दिन होने वाला है। लव पार्टनर से मधुर शब्दों में प्रेम की बौछार होगी। अवैध साधनों का उपयोग करने से बचें। कुछ लोग अनिद्रा रोग से परेशान रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – नीला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज प्रातः उठते ही मन ही मन द्वादश ज्योतिर्लिंग का नाम लेकर मानसिक दर्शन करें दिन शुभ होगा।


आज का वृष राशिफल( Aaj ka vrish rashifal, 14 February, 2024)


आज के दिन वृष राशि वाले अपने काम के प्रति बहुत ही सतर्क रहेंगे और नई तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे। घर के कामों में पत्नी का पूर्ण सहयोग करेंगे जिससे घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश से या ऑनलाइन गेम के माध्यम से धान में वृद्धि होगी। आज का दिन प्रेमी युगलों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कई लव पार्टनर का प्रेम संबंध जीवन भर के बंधन में बदलने की प्रबल संभावना है। सर में चोट लगने का योग दिख रहा है इसलिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाएगा।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – सुनहरा भूरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज किसी शुभ काम के लिए निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले सफलता मिलेगी।


आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 14 February, 2024)


आज के दिन मिथुन राशि वाले अपनी क्रिएटिविटी के कारण अपने कार्य को बहुत अच्छे से हैंडल करेंगे। अपने करियर संबंधित सभी उपलब्धियों को संजोंकर रखने का यत्न करेंगे। आपका प्रयास पारिवारिक माहौल को बहुत अच्छा कर देगा। जोखिम भरे निवेश से बचने के लिए आपको सभी शर्तों को पढ़ना पड़ेगा। आज आपका लव पार्टनर आपको मनचाहा गिफ्ट देगा जिससे आप बहुत प्रसन्न हो जाएंगे। पीलिया रोग से पीड़ित व्यक्ति को आज बहुत आराम मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गुलाबी भूरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन दुर्गा सप्तशती में कवच स्तोत्र का पाठ करें। आपकी रक्षा होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 14 February, 2024)


आज के दिन कर्क राशि वाले करियर में मजबूती के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मित्रों के सहयोग से आज आप कोई व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार में बच्चों की परीक्षा की तैयारी में सहयोग करेंगे। धन आगमन के कई साधन बनेंगे और ऑनलाइन माध्यमों से भी धन लाभ होगा। प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है एक दूसरे को रेड रोज गिफ्ट करेंगे। कुछ लोग हृदय संबंधित रोग से परेशान होंगे।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – ऑरेंज

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुबह-सुबह आप गंगाजल से स्नान करें आपका दिन शुभ होगा।


आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 14 February, 2024) 


आज के दिन सिंह राशि वाले अपने कर्मचारियों का प्रमोशन करने के लिए उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। कुछ लोगों को उनकी क्षमता के अनुसार जॉब नहीं मिल रही है। आज आपको माता-पिता की बात ना सुननी पड़े तो समय से घर आ जाएगा। आज आप अच्छे शेयर में निवेश करिए धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए आप अपने लव पार्टनर से मिले। कुछ लोग यूरिन में इंफेक्शन के कारण डॉक्टर के पास जाएंगे।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – बैंगनी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – तांबे का दीपक मंदिर में दान करें कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।


आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 14 February, 2024)


आज के दिन कन्या राशि वाले अपने काम में उलझे रहेंगे। आज व्यस्तता के कारण कई लोग समय से भोजन भी नहीं कर पाएंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आज आप किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पैसे का लेनदेन बड़ी सावधानी से करें विशेषकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय ध्यान रखिएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता वाला रहेगा। ज्यादा वजन बढ़ने से शारीरिक कष्ट में वृद्धि होगी।

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सदैव स्वच्छ वस्त्र धारण करें और इत्र आदि का प्रयोग करें मन प्रसन्नचित रहेगा।


आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 14 February, 2024)


आज के दिन तुला राशि वाले अपने कला क्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे उनकी कला की प्रशंसा होगी साथ में सम्मानित भी होंगे। माता-पिता का विश्वास जीतने का प्रयास करें क्योंकि आपका लापरवाह रवैया उन्हें चिंतित कर रहा है। आज आपका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने व्यूज और सब्सक्राइबर की वृद्धि के साथ धन की स्थिति को भी मजबूत करेगा। आज आप अपने लव पार्टनर से संबंधों को मजबूत करने के लिए रेड रोज गिफ्ट करेंगे साथ ही कुछ गिफ्ट भी जरूर देंगे। बाहर का भोजन या खुला हुआ भोजन न खाएं नहीं तो फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज की रात में सिरहाने चने की दाल व दक्षिणा रखें सुबह उसे किसी ब्राह्मण को दे दें,आपके स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी।


आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 14 February, 2024) 


आज के दिन वृश्चिक राशि वाले अपने काम को लेकर काफी परेशान रहेंगे। कुछ लोग का स्थान परिवर्तन भी दिखा रहा है। आप चिड़चिड़ा व्यवहार का त्याग करिए जिससे घर का माहौल अच्छा हो जाएगा। मित्रों की मदद से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी साथ ही आर्थिक उन्नति होती हुई दिख रही है। आज आप अपने लव पार्टनर से सभी प्रकार के मतभेदों को खत्म करके प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने का वादा करेंगे। जोड़ों के दर्द से परेशान व्यक्ति आयुर्वेदिक दवा का प्रयोग करें आराम मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – फिरोजा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नारियल के तेल में कर्पूर लगाकर लगाने से शारीरिक कष्ट दूर होता है।


आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 14 February, 2024) 


आज के दिन धनु राशि वाले अपने काम को पूर्ण करने के लिए देर रात तक मेहनत करेंगे। मानसिक परेशानी ज्यादा ना बढ़ें इसलिए घर में वाद–विवाद ना करें। आज के दिन उधार दिया हुआ रुपया आपका फंस सकता है इसलिए किसी को उधार ना दीजिएगा। पैतृक संपत्ति के कारण आज आर्थिक मजबूती होगी। अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए आज आप उसके मन का गिफ्ट देंगे। शाम को कोई ऐसी बात होगी जिससे आप मानसिक पीड़ा में रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शिव उपासना करने से आपके सभी काम बनेंगे।


आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 14 February, 2024) 


आज के दिन मकर राशि वाले नेतृत्व क्षमता के कारण किसी बड़े सरकारी अनुबंध को हासिल करने में सफल होंगे। परिवार में बड़ों बुजुर्गों की बात मानने से बड़ी समस्या से बच जाएंगे। आज आपका शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश अच्छे रिटर्न के साथ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में अपने दिल की बात सुने और आज के दिन को एक उत्सव के रूप में मनाएंगे। कुछ लोग सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस से कष्ट में रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग –  मैजेंटा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – रात को दूध का सेवन या दूध से बनी किसी भी चीज का सेवन न करें।


आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 14 February, 2024) 


आज के दिन कुंभ राशि वाले अपने काम में निरंतरता लाने के लिए अपने टीम के साथ मीटिंग करेंगे। आज के दिन शाम को परिवार सहित मेहमानों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज आपका खर्च कुछ ज्यादा ही हो जाएगा मासिक बजट गड़बड़ हो जायेगा। आज पूरे दिन प्रेम का जाल दिल और दिमाग पर छाया रहेगा और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने वाणी को नियंत्रित रखें अपशब्दों का प्रयोग ना करें।

आज का लकी नम्बर –  2

आज का लकी रंग –   भूरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान गणेश का चालीसा पढ़कर घर से निकले सभी विघ्न खत्म हो जाएंगे।


आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 14 February, 2024)


आज के दिन मीन राशि वालों के सीनियर्स कार्य को पूरा करने के लिए दबाव बनाएंगे। माता के स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज उनका इलाज कराने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा मन प्रसन्न रहेगा नई नीतियां आपके लिए लाभकारी रहेंगी। लव पार्टनर के साथ आप पार्टी करेंगे और आज के दिन को यादगार बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। कुछ लोग मित्रों के साथ शाम की पार्टी इंजॉय करेंगे। अनावश्यक चिंता करने से आप मानसिक रोगी हो जाएंगे।

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पास के हनुमान मंदिर में घर से नंगे पैर जाकर भगवान बजरंगबली का दर्शन पूजन करें आपका दिन शुभ होगा।


डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।