Latest:
Event More Newslocal newsछत्तीसगढ़

लोगों की प्रार्थना का असर …. शुरू हुई मूसलाधार बारिश…लोगों ने कहा – शुक्रिया इंद्रदेव!

बगीचा। वर्तमान भारत ।

लेख – रोहित कुमार

भारत आस्था की भूमि है। आज विज्ञान ने भले हैं चांद तक पहुंचा दिया है, किंतु ईश्वर के प्रति हमारी आस्था में तनिक भी कमी नही आई है। 29 अगस्त को हमने एक समाचार प्रकाशित किया था जिसमे बारिश के लिए बगीचा ब्लॉक के टांगरडीह के ग्रामवासियों द्वारा इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा – अर्चना का उल्लेख किया गया था। दरअसल , विगत 15 दिनों से बारिश न होने के कारण किसान चिंतित होने लगे थे।फसल बर्बाद होने का भय उन्हे सताने लगा था। अपनी फसल को बचाने के लिए किसानों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। ऐसे में ईश्वर की शरण में जाने के अलावा उनके पास अन्य कोई विकल्प नहीं था।

हालाकि उनकी पूजा – अर्चना के बावजूद उस दिन बारिश नही हुई , लेकिन लोगों के विश्वास में कोई कमी नहीं आई । बल्कि , ईश्वर के प्रति वे और समर्पित होते गए और अपनी प्रार्थना जारी रखी। लोगों ने ठान लिया था कि जब तक बारिश नही होगी , तब तक वे ईश्वर से प्रार्थना करते रहेंगे। इसी क्रम में गांव की महिलाएं और बच्चियां अब घर जा – जाकर गीत – नृत्य के माध्यम से इंद्रदेव को मनाने लगीं थीं। उनकी प्रार्थना का दम कहें या संयोग आज शाम 7 बजे जमकर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

बारिश होने का कारण चाहे जो भी भी हो, लेकिन ग्रामवासियों का मानना है कि उनकी पूजा – अर्चना से प्रसन्न होकर इंद्र भगवान बारिश शुरू किए हैं। फिल्हाल ,बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं और दिल से इंद्रदेव का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।