Latest:
Natioal NewsPERSONAL CAREघर परिवारजानकारीविविध

Pati- Patni Aur Woh.! भाभी देवर की प्रेम कहानी…पत्नी को हुआ बहन के देवर से प्यार…लिव इन रिलेशन में देवर के साथ रही चार महीना…पति को पता चला तो हो गया बड़ा कांड…पढ़ें पूरी खबर



खंडवा :- मध्य प्रदेश के खंडवा में पति, पत्नी और वो का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 3 बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर दूर के देवर से इश्क लड़ा लिया। लेकिन इश्क का यह बुखार ज्यादा दिन नहीं टिका, जल्द ही पत्नी को उसकी गलतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों का एहसास हो गया।

बेचारा पति थाने के चक्कर लगाता रहा। पति को थाने के चक्कर लगाते देख महिला का दिल पसीज गया। वो अपने पति के साथ रहने के लिए राजी हो गई।

तीन बच्चों की मां है महिला

बताया जा रहा है कि इंदौर की रहने वाली महिला 3 बच्चों की मां है। होली के समय वो खंडवा में अपनी बहन के घर आई थी। यहां रहते हुए उसे बहन के देवर से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि वो पति को भूल गई। पति लेने आया तो साथ जाने से मना कर दिया। उसे प्रेमी से पिटवाया भी। लेकिन चार महीने बाद अब वो पति के साथ जाने को तैयार हो गई। अब तक परिवार टूटने के मामलों में शराब की लत, मोबाइल का भूत जैसी वजह देखी गई है। लेकिन पति-पत्नी के बीच इस तरह का यह अनूठा मामला है।

ज्ञात हो कि, जब पत्नी को उसके रिश्तेदार से प्रेम हो गया और उसने पति को छोड़ दिया। कुछ दिन बाद ही दिल पसीज आया और वापस पति के साथ जाने के लिए पुलिस थाने पर राजीनामा करा लिया। एमपी के खंडवा में महिला थाने पर इस तरह के मामले में समझौता हुआ। पुलिस और पैरालीगल वालिंटियर की टीम ने महिला की ससुराल वापसी कराई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आलिया (बदला हुआ नाम) नाम की महिला का विवाह समीर (बदला हुआ नाम) के साथ आठ साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही दोनो इंदौर चले गए थे। इस बीच तीन संतानों ने जन्म लिया। दो बेटे और एक बेटी। चार महीने पहले पति से पूछकर आलिया अपने तीन बच्चों को लेकर बहन मंजू के घर खंडवा आ गई। बहन के घर रहने के दौरान वह बहन के देवर के संपर्क में आई और दिल दे बैठी।

फिलहाल, इस प्रकार प्रेम प्रसंग के कारण वह पति समीर के साथ जाना नही चाहती थी। पति दो बार लेने भी आया लेकिन नहीं गई। प्रेमी ने उसके पति से झगड़ा भी किया। जिसे लेकर समीर ने कोतवाली और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना स्टाफ की समझाइश और पति को परेशान होता देख आलिया को उसकी गलती और पारिवारिक जिम्मेदारियों का एहसास हुआ तो वह पति समीर के पास वापस लौट आई और उसके साथ रहने लगी।