Latest:
ज्योतिषधर्म

27 April 2024 Rashifal : इन जातकों को मिलेगा व्यापार में फंसा हुआ धन…जाने कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन…जाने आज का राशिफल



मेष: पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी का आपको सामना करना पड़ सकता है। ननिहाल पक्ष से अच्छी खबर मिलने का योग है।

वृष: दूर के परिजनों द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने के योग हैं। दिन अच्छा बितेगा।

मिथुन: जल्दबाजी में कोई काम करने से बचे। बड़ी चूक हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है।

कर्क: मित्रों के कहने पर बड़ा निवेश नहीं करें। नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायी साबित हो सकता है। बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज की तलाश पूरी होने की संभावना है।

कन्या: व्यापार की बिगड़ी स्थिति से आप बाहर निकल सकते हैं। सेहत बेहतर रहने की पूरी उम्मीद है।

तुला: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने के योग हैं।

वृश्चिक: परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं। किसी काम के पूरा होने से मनोबल बढ़ेगा।

धनु: नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग है। विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन आनंदमय बना रहेगा।

कुंभ: व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। सूझबूझ दिखाकर आगे बढऩे से लाभ मिलने का योग है।

मीन: व्यापार में फंसा हुआ धन मिलने के योग हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर-

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह ले।