स्वास्थ्य

आम खाना किसे पसंद नहीं…पर रात को खाने के बाद नहीं खाना चाहिए आम… जाने क्यों?

वर्तमान भारत । हैल्थ ।

गजाधर पैकरा

आम खाना किसे पसंद नहीं पर कोई इसका उपयोग ऐसे ही करता है ,कोई दूध में ,कोई आइसक्रीम आदि में गर्मियों में लोग अक्सर रात के खाने के बाद आम खाना पसंद करते हैं !लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नुकसान भी कर सकता है !

आम के कई फायदे भी हैं !लेकिन अगर इसे ठीक से ना खाया जाए और ज्यादा खाया जाए ,तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं !अगर आप आम को सही वक्त या बताए हुए चीजों के साथ खाएंगे तो यह फायदेमंद होगा ..!

:- रात में आम नहीं खाना चाहिए क्यों-:

◾कैलोरी इन्टेक- आम में 150 कैलोरी होती है !जिससे आपका वजन बढ़ सकता है! इसलिए आम का सेवन रात की बजाए दिन में करना चाहिए!

◾शुगर लेवल -प्राकृतिक रूप से आम काफी मीठा होता है !जो आपकी शुगर लेवल को बढ़ा सकता है !डायबिटीज के मरीज इसका सेवन रात में ना करें!

◾वजन बढ़ा सकता है- कैलोरी ज्यादा होने से यह रात के खाने को और भी ज्यादा हैवी बना देता है! जिसे वजन बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता है!

◾तापमान बढ़ता है -वास्तव में आम गर्म होता है! इसका ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है !इसका ज्यादा सेवन करने से पीपल्स और कील मुंहासे हो सकते हैं!

◾अपच की समस्या-आम एक हैवी फल है! जिसका ज्यादा सेवन करने या रात में सेवन करने से अपाचन की समस्या खड़ी कर सकता है..!