Latest:
local news

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनवाने के लिये किया रोजगार आंदोलन

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट

राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन में सकील अंसारी के नेतृत्व में बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के युवा भी दिल्ली में शामिल हुए।

दिल्ली में रोजगार की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय रोजगार आन्दोलन शुरू किया गया है। दिनाक- 16/08/2022 से 22/08/2022 तक चले आंदोलन में जिला-बलरामपुर के युवक शामिल हुए। राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन नीति बनाओ की मांग को लेकर धरना दिया गया । इस आन्दोल को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया जिसपर कुसमी के युवा साथी भी अपनी गिरफ्तारी दिए जिसमे सकील अंसारी, मो० अरमान मालिक, मो० आसिफ रज़ा, मो० खालिद, मो० लुकमान अंसारी, मो० ईरशाद आलम शामिल थे!

राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाओ की मांग के साथ निम्नलिखित मांगे व शामिल है-

1- केंद्र व राज्य सरकार के सभी खाली पदों की तय सीमा में भर्ती की जाए।

2- देश के सभी बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता दी जाए।

3- पूरे देश मे आज की महंगाई के हिसाब से न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाए।

4- पूरे देश से ठेकेदारी पर भर्ती व्यवस्था समाप्त करके उसके स्थान पर व्यकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए।

5- पूरे देश में समान काम के लिए सामान वेतन लागू किया जाए।

6- ग्रामीण क्षेत्र में लागू मनरेगा योजना तरह शहरी क्षेत्र में भी सरकारी रोजगार योजना लागू की जाए!

7- कृषि उपज पर MSP कानून बनाया जाए।

8- पूरे देश में प्राकृतिक संसाधन एवं कृषि उपज के अनुरूप स्थानीय स्तर पर मिनी टेक्नोलॉजी द्वारा लघु उद्द्योग स्थापित की जाए।

9- पूरे देश मे ब्लॉक स्तर पर मिनी मार्केट का निर्माण किया जाए।

10- मिनी मार्केट को स्टेट, नेशनल व इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ा जाए।

इन मांगों को लेकर भविष्य में व्यपाक जन आंदोलन पूरे देश स्तर पर किया जाएगा।