Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ में सरपंच पदों के लिए चुनाव नहीं होंगे…पंचों के द्वारा ही सरपंच चुना जाएगा…टीएस सिंह देव

रायपुर । वर्तमान भारत।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में अब सरपंच के पदों के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव नहीं किया जाएगा। बल्कि अब जितने भी पंच होंगे, वही सरपंच की चुनाव करेंगे। मतलब अब महापौर, नगर पालिका, नगर पंचायतों में जिस तरह से अध्यक्षों का निर्वाचन होता है। उसी तरह से ही सरपंचों का चुनाव भी होगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि अप्रत्यक्ष प्रणाली में से सरपंच चुनाव के लिए अलग अध्यादेश नहीं लाया जाएगा। क्योंकि नोटिफिकेशन पहले से ही जारी हो गया है। आगामी शीतकालीन सत्र में इसे विधानसभा में रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था जनपद और जिला स्तर पर इसी तरह से चुनाव होता ही था। इस बार इसमें थोड़ा संशोधन कर ग्राम पंचायत स्तर तक कर दिया गया। व्यवस्था में कोई विशेष परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

यह भी बता दें कि अब तक पंचायत चुनाव में 1 मतदाता 4 वोट डालता है। जिसमें से एक वोट सरपंच के लिए, पंच के लिए, जनपद सदस्य के लिए और एक वोट जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाला जाता है।

जिनमें से जिला पंचायत सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। जनपद में भी यही व्यवस्था है। नई व्यवस्था में अब 1 मतदाता 3 वोट डालेगा। जिनमें पंच के लिए, जनपद सदस्य के लिए और जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे।