Latest:
local news

किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 49.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद…आज 76,100 टोकन एवं 17,481 टोकन ऑनलाइन हुआ है जारी…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 49 लाख 27 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए सामान्य टोकन के साथ ही ऑनलाइन टोकन (तुंहर हाथ ऐप) के जरीये करने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है। जिसमें लगभग 2.26 लाख नए किसान शामिल है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2594 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को 54,788 किसानों से लगभग दो लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 57,497 टन से अधिक धान की खरीद हुई है।

15 दिसंबर की धान खरीदी के लिए 76,100 टोकन तथा तुंहर हाथ ऐप के जरिए 17,481 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।