ज्योतिष

22 दिसंबर 2022 लव राशिफल : इस राशि वालों के संबंधों में मधुरता आएगी…इस राशि वाले अपने प्रेमी को प्रभावित करेंगे…और इस राशि वाले प्यार में मजबूती लाने के लिए कुछ वादे करने पड़ेंगे,तथा…जाने आज का लव राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

संकलन – गजाधर पैकरा

मेष लव राशिफल

आज का दिन विवाहित जोड़ों के लिए बहुत अच्छा दिन है। अपने संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहितों की विवाह की योग बन रहे हैं। पार्टनर को कहीं से शुभ समाचार या धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ लव राशिफल

आज का दिन विवाहित जोड़ों के लिए सामान्य है। आपसी मनमुटाव को दूर करने के लिए समय निकालें और नया रिश्ता स्थापित करें। पार्टनर को खुश करने के लिए उसे उसकी मनपसंद स्थान पर ले जाएं और गिफ्ट देने से रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन लव राशिफल

आज अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह दरार के संबंध में घटित होगा। काम के बोझ के कारण पार्टनर के साथ अनबन होगी। मन शांत रखें और वाणी में मधुरता लाएं।

कर्क लव राशिफल

शाम को मोमबत्ती की रोशनी में खाना खाने और पार्टनर के साथ शॉपिंग करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी का दिन भी शांति से व्यतीत होगा। आपसी मनमुटाव दूर होगा और शाम सुखद से व्यतीत होगा।

सिंह लव राशिफल

आज कुछ मतभेद होंगे। लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। पैसों के लेनदेन को लेकर भी कुछ कहासुनी हो सकती है। लव कपल में एक का मन रोमांटिक रहेगा और दूसरे का रोमांटिक नहीं रहेगा।

कन्या लव राशिफल

आज दिन भर का व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने साथी से दूर रखेगा। शादीशुदा जोड़े की रिश्ते में कुछ नरमी आएगी। शाम तक परिवार के साथ किसी रेस्टोरेंट में घूमने जाएं और अपनी शाम को रंगीन बनाएं।

तुला लव राशिफल

आज मन थोड़ा विचलित रहेगा। मन की हर बात अपने पार्टनर से डिस्कस करें, तो बोझ हल्का होगा। वाद-विवाद से बचें अन्यथा पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल

आज का दिन बहुत ही शानदार व्यतीत होने वाला है। लव लाइफ अच्छी चल रही है। आज आप अपनी बातों से अपने प्रेमी को प्रभावित करेंगे। नौकरी शुरू करने या कोई फार्म भरने के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। यदि आप तबादला करने के इच्छुक हैं तो आज ही प्रयास करें।

धनु लव राशिफल

अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है। प्रेमी की ओर से प्रस्ताव मिल सकता है। मन में तरह-तरह की विचार उत्पन्न होंगे। आज का पूरा दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा।

मकर लव राशिफल

आज अपने साथी के बुरे समय में उसका साथ दें और उसका हौसला अफजाई करें। प्यार में मजबूती लाने के लिए आपको कुछ वादे करने पड़ सकते हैं। इन वादों से रिश्तो में गर्माहट आएगी।

कुंभ लव राशिफल

आज का दिन प्रेमियों के लिए अच्छा है। दिन की शुरुआत रोमांटिक मूड के साथ होगी। पार्टनर की ओर से शाम के लिए डिनर की तारीख का इंतजाम हो सकता है। दिन में व्यस्त रहेंगे। लेकिन शाम को गुले गुलजार रहेगा।

मीन लव राशिफल

आज शादीशुदा जोड़े को अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। और सोच समझकर बोलना होगा। प्रेम में पड़े जोड़ों को भावनाओं के बहकावे में आकर निर्णय नहीं लेने चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला परेशानी का कारण बन सकता है।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है।