Latest:
ज्योतिष

25 दिसंबर 2022 लव राशिफल : इस राशि वालों को फ्रेंड्स और लव पार्टनर की चिंता सताने की संभावना…इस राशि वाले लव लाइफ में सफल होंगे…और इस राशि वाले की विवाहित जीवन अति मंगलमय होगी,और अविवाहित…जाने आज का लव राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

संकलन – गजाधर पैकरा

मेष लव राशिफल

आज पूरे दिन आपको शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव प्राप्त होगा। लव लाइफ में कामयाबी नहीं प्राप्त होने पर आपको निराशा होगी। फ्रेंड्स और लव पार्टनर की चिंता सताएगी। कार्य की व्यस्तता की वजह से परिवार की उपेक्षा होगी। कहीं घूमने जाने की प्लान को टालना ही बेहतर होगा। पेट संबंधी तकलीफें आपको परेशानी में डाल सकती है। आपकी जिद के कारण किसी का नुकसान ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन में आज समय मध्यम फलदायक है।

वृषभ लव राशिफल

आज आप सभी कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। आज फ्रेंड्स, लव पार्टनर और रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है। आज आप लव लाइफ में कामयाबी हासिल करेंगे। फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के पीछे खर्चे की संभावना है। दोपहर के पश्चात अचानक लव पार्टनर की चिंता सताने लगेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।

मिथुन लव राशिफल

आज का दिन अच्छा होने और नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए अनुकूल है। लव बर्ड्स के लिए दिन बेहतर होगा। आज दोस्तों, रिश्तेदारों, लव पार्टनर और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कहीं घूमने जाने का योजना बना सकते हैं। विरोधियों पर विजय हासिल कर सकेंगे। आप दैनिक काम में व्यस्त रहेंगे।

कर्क लव राशिफल

फ्रेंड्स और लव पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता महसूस होगी। नेगेटिव विचारों के कारण मानसिक चिंता होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। खर्चा अधिक होने की संभावना है। आपको अनैतिक परिवर्तनों से दूर रहने की विशेष जरूरत है।

सिंह लव राशिफल

आज आप में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहेगा। किसी भी काम को करने के लिए आप जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको लव लाइफ में नुकसान होने की संभावना रहेगी। नए रिश्ते को लेकर कोई बड़ी योजना आज ना बनाएं। फ्रेंड्स और लव पार्टनर से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी में उग्रता ना रखें। क्रोध की मात्रा अधिक हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बाहर खाने पीने से आपको बचना चाहिए।

कन्या लव राशिफल

आज ईगो की वजह से किसी से बातचीत में मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अत्यधिक रहेगा। फ्रेंड्स और लव पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। फ्रेंड्स और लव पार्टनर का विशेष सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। लाइफ पार्टनर के साथ भी मतभेद होने से मन दुखी हो सकता है।

तुला लव राशिफल

आज आप अलग-अलग क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस कारण आपको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज फ्रेंडशिप, रिश्तेदारों और लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का योजना बन सकता है। आपकी विवाहित जीवन सुखमय रहेगी। आर्थिक वृद्धि होने का योग है। अविवाहित युवक-युवतियों का रिश्ता कहीं पक्का हो सकता है। नए रिश्ते, दोस्त बनने से आपको अति प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक लव राशिफल

आज आपको लव लाइफ में नसीब का साथ मिलेगा। आपके सभी कार्य सरलता पूर्वक पूर्ण होंगी। आपकी विवाहित जीवन अति मंगलमय होगी। आप समाज में सम्मान के काबिल बनेंगे। आपको फ्रेंड्स, लव पार्टनर, रिश्तेदारों से लाभ प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

धनु लव राशिफल

आज आपको शारीरिक अस्वस्थता और थकान का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी बेचैनी का अनुभव होगा। कहीं घूमने जाने की प्लान को टालना बेहतर रहेगा। आपको ऐसा लगेगा कि किस्मत आपका साथ नहीं दे रहा है। फ्रेंड्स और लव पार्टनर आपसे गुस्सा होंगे। ध्यान रखें विरोधियों के साथ विवाद न हो। हो सके तो ज्यादातर समय आज केवल अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें।

मकर लव राशिफल

आज खानपान पर विशेष ध्यान दें। अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। हेल्थ, यात्रा या सामाजिक प्रसंगों में पैसे खर्च होने की संभावना है। कठिनाइयों से बाहर आना हो तो नकारात्मक विचारों तथा उग्र विचार पर अंकुश बनाए रखें। फ्रेंड्स और लव पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना है। लव लाइफ में आपका दिन अनुकूल नहीं होगा। आपको नए संबंध बनाते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

कुंभ लव राशिफल

आज का दिन आप घूमने फिरने और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। आज फ्रेंड्स और लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। नए कपड़े, एसेसरीज और ज्वेलरी की खरीदारी और पहनने का अवसर प्राप्त होगा। लव बर्ड्स का अच्छा मेल जोल रहेगा। आज डेट पर जाने की संभावना बनता है। अच्छा सा लंच या डिनर हो सकता है। लोगों से आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों में आपको दृढ़ आत्मविश्वास से कामयाबी मिल सकेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा।

मीन लव राशिफल

आज फ्रेंड्स और लव पार्टनर की सहायता से आपका कार्य में सरलता आएगी। फ्रेंड्स और रिश्तेदारों से लाभ होने की उम्मीद है। आपको आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आपकी दैनिक कार्य निर्विघ्न रुप से पूर्ण हो जायेंगे। आपके घर का माहौल सुख और शांति पूर्ण व्यतीत होगा। आपको अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है।