Latest:
Event More News

पत्थर खदान ब्लास्टिंग में हुई छात्रा की मौत के बाद बुलाई गई ग्राम सभा…मयाली में संचालित सभी पत्थर खदान को बंद करने की प्रस्ताव पारित…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

कुनकुरी/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में 2 दिन पूर्व कुनकुरी थाना क्षेत्र के मयाली में पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के दौरान छात्रा की जान चली गई थी। इसके पश्चात मयाली में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में मयाली में संचालित सभी पत्थर खदानों को हमेशा के लिए बंद करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बुधवार को मयाली पत्थर खदान में की गई ब्लास्टिंग के दौरान छात्रा की केश्वरी बाई के मामले में गंभीरता से विचार किया गया। इस घटना को लेकर ग्राम सभा में शामिल ग्रामीणों ने खुलकर नाराजगी व्यक्त की। इस दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार प्रशासनिक अफसरों और खदान संचालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया।

ग्रामीणों का कहना था कि पत्थर खदानों में किए जा रहे ब्लास्टिंग से आसपास की स्थिति, बस्ती के घरों व स्कूल भवनों को पहुंच रहे नुकसान की ओर ध्यान आकृष्ट किया था। लेकिन आला अधिकारियों ने वक्त रहते कोई कार्यवाही नहीं किया। इससे केश्वरी बाई को अपनी जान गंवाना पड़ा।

इस विशेष ग्रामसभा में सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में खदानों को हमेशा के लिए बंद करने का साथ ही कुनकुरी पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में धारा 120 बी जोड़ने की भी मांग की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि पत्थर ब्लास्टिंग से पहले खदान संचालक व्यवस्थापक और विस्फोट करने वाले तकनीशियन में शासन द्वारा तय मापदंड का पालन नहीं किया। ना ही तो सायरन बजाया गया। और ना ही मुनादी कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दिलाया गया। नियमानुसार विस्फोट के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थे।

इस प्रस्ताव में दुर्घटना के लिए खदान संचालक और जिला खनिज अधिकारी को दोषी ठहराते हुए कार्यवाही की मांग भी की गई। विशेष रूप से आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता के लिए वालटर कुजुर को सर्वसम्मति से सभा अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच भंडरी, सभी वार्डो के पंच, विधायक यू डी मिंज, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह सहित 600 की तादाद में लगभग ग्राम वासी उपस्थित रहे।