Event More News

भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को जशपुर,कुनकुरी व पत्थलगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया चक्का जाम…आवागमन 2 घंटे तक रहा प्रभावित…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी ने शुक्रवार को जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।

इस आंदोलन की वजह से आवागमन में लगभग 2 घंटे तक बाधित रहा। जिला मुख्यालय जशपुर में चक्का जाम आंदोलन की नेतृत्व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने मोर्चा संभाली।

भाजपाइयों ने गम्हरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना देकर एनएच मार्ग को जाम किया। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार और उनकी जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की गंभीर आरोप लगाए।

उनका कहना था कि कांग्रेसी अधिकारियों पर दबाव डालकर हर निर्माण कार्य का कमीशन वसूल रहे हैं। जो अधिकारी उनकी मन मुताबिक कमीशन नहीं दे रहे हैं, उसे तत्काल हटा दिया जा रहा है।

जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि कांग्रेस के 4 साल के शासन काल में नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और कानून व्यवस्था भी चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि जशपुर में भी झारखंड और उड़ीसा से लगी हुई ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति गंभीर थी। इसे भाजपा की डॉ रमन सिंह सरकार ने संभाला और नक्सल मुक्त किया।

इसी प्रकार कुनकुरी के जय स्तंभ चौक में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। इस दौरान विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार, से जनता का विश्वास उठ चुकी है।

बस्तर में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर , हत्या किया जा रहा है और सरकार हाथ में हाथ धरे हुए तमाशा देख रही है। यह सरकार की नाकामयाबी है।

पत्थलगांव में सांसद श्रीमती गोमती साय ने चक्का जाम का कमान संभाला। इनके साथ आंदोलन में पूर्व विधायक शिव शंकर साय, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सालिक साय और सुनील अग्रवाल भी मौजूद थे।

सांसद गोमती साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।

इसके ठीक विपरीत भूपेश सरकार, प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से पीछे की ओर ढकेल रही है। उन्होंने विधायक रामपुकार सिंह को निशाना साधते हुए,उनसे 4 साल में की गई विकास कार्यों का भी हिसाब मांगा।