Latest:
Event More NewsPopular NewsTrending Newsजानकारीदेशविदेशविविधसंपादकीय

10 मई का इतिहास : आज ही के दिन शुरू हुआ था भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम…जाने आज का इतिहास



History of 10 may : देश और दुनिया में 10 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 मई का इतिहास (10 May Ka Itihas) जानेंगे।

10 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1857 में आज ही के दिन भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था। हरियाणा की संतोष यादव ने सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार 10 मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं थीं।

आज ही के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा था और मुगल शासन की स्थापना की थी। 2005 में आज ही के दिन लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए थे।

10 मई का इतिहास (10 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

2007 मेें आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की थी।

2005 में 10 मई को ही लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुई थी।

2003 में आज ही के दिन मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।

1995 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत हो गई थी।


1994 में 10 मई को रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे और उन्हें 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।

1972 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।

1967 में आज ही के दिन मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा था।

1959 में 10 मई को ही सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची थी।

1945 में आज ही के दिन रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया था।

1857 में 10 मई के दिन से ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी।

1796 में आज ही के दिन नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया था।

1655 में आज ही के दिन ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया था।

1526 में 10 मई के दिन ही पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा था।

1427 में आज ही के दिन यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया था।


10 मई का इतिहास (10 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1980 में आज ही के दिन परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म हुआ था।

1961 में 10 मई के दिन ही 13वीं लोकसभा के सदस्य बृजलाल खाबरी का जन्म हुआ था।

1929 में आज ही के दिन भारतीय संविधान के विशेषज्ञ और ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म हुआ था।

1905 में 10 मई के दिन ही बांग्ला और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ था।

1834 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अलफ्रेड बेब का जन्म हुआ था।
10 मई को हुए निधन

2002 में आज ही के दिन फिल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ था।

1999 में 10 मई के दिन ही पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम का निधन हुआ था।

1936 में आज ही के दिन प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन हुआ था।