Latest:
Event More News

खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी का माहौल…युवक का बारातियों के साथ हुआ था विवाद…पोस्टमार्टम के बाद मामले की होगी खुलासा…पुलिस जांच में जुटी…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

तपकरा/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के तपकारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुण्डरू ग्राम पंचायत से लगे मृगखोल गांव की मामला है। जहां पर 24 वर्ष के युवक की सड़क किनारे अर्धनग्न खून से लथपथ लाश मिलने से गांव में सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का बारातियों के साथ कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद होने के पश्चात मामला शांत हो गया था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह पूरा मामला जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुण्डरू में एक यादव परिवार में एक लड़की की शादी थी। बारात उड़ीसा के सांपडगर गांव से आई हुई थी। रात के लगभग 8:30 बजे गांव में जुलूस की माफिक बारात निकली थी।

बारातियों के साथ गांव की लड़के भी साउंड म्यूजिक सिस्टम के गाने के साथ शराब के नशे में डांस कर रहे थे। इसी दौरान लगभग रात के 10 बजे मृतक सुमंतो प्रधान का विवाद किसी बात को लेकर उड़ीसा से आए बारातियों से हो गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ देर विवाद हुआ। उसके बाद शांत भी हो गया। विवाद खत्म होने के पश्चात मृतक सुमंतो प्रधान बारातियों से हुए विवाद के संबंध में अपनी दीदी को फोन से बताया। जिसके पश्चात उसकी दीदी ने उसे घर आने की बात कही।

बताया जा रहा है कि घटना की रात मृतक अपने अन्य तीन दोस्त के साथ दो बाइक में घूम रहे थे। गौरंगा देहरी, छोटू एक्का और धीरेंद्र पैकरा उर्फ बुटन पैकरा के साथ मृतक 2-2 करके दो बाइक में घूम रहे थे। रात के लगभग 2 बजे मृतक के परिजनों को सूचना मिली कि सुमंतो प्रधान का लाश मृगखोल जंगल में सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ है।

जिसके पश्चात मृतक के बड़े भाई अंतो प्रधान पुलिस को सूचित करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई अंतो प्रधान ने बताया कि वह तपकरा पुलिस को रात के लगभग 2:30 से 3:00 के बीच सूचना दिया था। जिसके पश्चात पुलिस सोमवार सुबह लगभग 6 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

फिलहाल तपकरा पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक सुमंतो प्रधान की शव का पीएम तपकरा में कराया गया। पीएम के पश्चात परिजनों को शव अंतिम संस्कार के सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने सायं 4:00 बजे शव का अंतिम संस्कार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तपकरा पुलिस मृतक के तीनो दोस्तों को थाना बुलाकर पूछताछ की है। यह भी बता दें कि मृतक सुमंन्तो प्रधान सुण्डरू ग्राम पंचायत से लगे ग्राम मसरीघाट का रहने वाला है। वही उसके दोस्त भी अलग-अलग गांव की है।

तपकरा थाना प्रभारी एस.आर. भगत ने घटना के संबंध में बताया कि सूचना मिलते ही कुछ देर बाद वे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक सुमंतो प्रधान का शव मृगखोल से लगी कंवर बस्ती में सड़क किनारे नाली नुमा गड्ढे में पड़ा हुआ था।

मृतक की सिर और गाल में चोट के निशान है। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी वाहन से शरीर के पीछे हिस्से को ठोकर लगी हो। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मामले का खुलासा होना संभव है।