Event More News

भाजपा मंडल अंबिकापुर ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
बुधवार को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सली ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों व वाहन चालक को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र की रक्षा हेतु इन जवानों ने अपनी कुर्बानी दी, उनका यह बलिदान अमर रहेगा। देश और भाजपा कार्यकर्ता सदैव उन्हें स्मरण करेंगे, प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में जर्जर हो चली कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने में असफल साबित हुई है। पिछले दिनों बस्तर में नक्सली ‘टारगेट किलिंग’ कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ओहदेदार अपनी-अपनी तवा गरम करने में जुटे हुए हैं। मधुसुदन शुक्ला ने कहा कि आज प्रदेश में अशांति और भय का माहौल निर्मित हो चुका है, और जनता इस बात को भलीभांति समझ चुकी है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, कर्ताराम गुप्ता, राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र जायसवाल, नकुल सोनकर, आलोक दुबे, दीपक सिंह तोमर, कैलाश मिश्रा, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र बघेल, अजय प्रताप सिंह बबलू, दूधनाथ गोस्वामी, रिंकू वर्मा, सर्वेश तिवारी, मनीष बारी, उपेंद्र गुप्ता, शरद सिन्हा, संजय जायसवाल, वीर सोनी, नीलम राजवाड़े, संगीता सोनी सालेम केरकेट्टा, सरिता जायसवाल निरंजन राय, संजू सेठ, अंशुल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अभिमन्यु श्रीवास्तव, आतिश सिंह, रॉनी मिश्रा, रोहित कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, दीपक सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।