Latest:
Event More News

नरभक्षी मानव :महिला की आंख-नाक और कान निकाल कर खाने वाला नरभक्षी…रोंगटे खड़े करने वाला अद्भुत दृश्य…पुलिस ने खतरनाक नरभक्षी को किया गिरफ्तार…पढ़ें पूरा समाचार

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

▪️पुलिस ने खतरनाक नरभक्षी को किया गिरफ्तार.
▪️महाराष्ट्र से पाली आने का नरभक्षी के पास मिला टिकट और एक पर्ची.
▪️पाली के डॉक्टरों ने बताई वजह… क्यों लोगों का मांस खा रहा युवक.

पाली/राजस्थान। वर्तमान भारत। राजस्थान के पाली जिले से पुलिस ने एक खतरनाक नरभक्षी को गिरफ्तार किया है। उसने एक महिला का चेहरा खा लिया। जब गांव वालों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने उसे पकड़ कर ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने 5 गांव वालों को भी काट लिया और साथ ही 3 पुलिस वालों को भी काट लिया। उसे जंजीरों से बांध कर रखा गया है। और उसका इलाज किया जा रहा है। उसके पास से रेबीज के टीके की पर्ची प्राप्त हुई है। डॉक्टर का कहना है कि रेबीज का केस बिगड़ा हुआ संभव लग रहा है। पाली जिले की सेंदड़ा पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

आगे सेंदड़ा पुलिस ने बताया कि कल दोपहर पश्चात आरोपी को पकड़ा गया था। वह जंगल में बैठा महिला का मांस खा रहा था। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग महिला की नाक, होंठ, गाल और कान खा लिए थे। महिला के चेहरे की हड्डी दिखने लगी थी। शाम को 4 से 5 घंटे उसका इलाज किया गया। वह बेहोश हो गया था।

और जब होश में आया तो पूरी रात में सिर्फ दो ही लफ्ज बोल सका था। कभी खुद का नाम सुरेंद्र बताता है तो कभी सलीम बताता है। इसके अलावा वह कोई जानकारी नहीं दे सका है। इसके पास से पुलिस को महाराष्ट्र से पाली आने का बस टिकट और एक पर्ची प्राप्त हुई है। जिसमें रेबीज के इंजेक्शन की जानकारी लिखी गई है।

आगे डॉक्टर्स का कहना है कि यह रेबीज का बिगड़ा केश हो सकता है। सलीम उर्फ सुरेंद्र ने महिला का मांस खाने के अलावा 8 अन्य लोगों को हाथ, कंधा और गले को काटा है। उसके हाथ पैर बांधकर उसका इलाज किया जा रहा है।

आगे डॉक्टर ने कहा की रेबीज का पेसेंट काटता जरूर है। लेकिन यह कभी सुनने में नहीं आया कि पत्थर से किसी की हत्या कर दी है। फिलहाल उस बुजुर्ग महिला की बारे में भी जांच की जा रही है। जिसे सुरेंद्र उर्फ सलीम ने मार दिया और उसका मांस खा लिया।