ज्योतिष

30 मई 2023 राशिफल : इस राशि वालों को बेवजह की बात को लेकर तनाव बने रहने की संभावना…इस राशि वालों को गलतफहमी के कारण रिश्तो में दूरियां आने की संभावना…और इस राशि वाले जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें,नहीं तो…जाने आज का राशिफल

गजाधर पैकरा की प्रस्तुति

मेष राशिफल

इस राशि वालों का अपने पार्टनर से भी कहासुनी हो सकती है। आपको आज अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय पश्चात मुलाकात होगी। जिसमें आपको गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आप उनसे वापस मांग सकते हैं।

वृष राशिफल

इस राशि वालों को कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है। जिनसे आपको बचना होगा। परिवार के लोगों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलता रहेगा। आप अपने किसी कार्य को लेकर अपने भाइयों से सहायता मांग सकते हैं। आपकी व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों की शुरुआत करेंगे। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने घर किसी भजन-कीर्तन व पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

मिथुन राशिफल

इस राशि वालों का मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से खुशियां बनी रहेगी। परिवार के सदस्य आपके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की पूर्ण कोशिश करेंगे। जो लोग शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूर्ण संभावना है।

कर्क राशिफल

किस राशि वाले को आज प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो वह भी आज पूर्ण हो सकती है। किसी सरकारी अधिकारी की सहायता से आपका कोई कानूनी काम पूर्ण हो सकता है। आप आज अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे, जिससे आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। आज आप अपने से ज्यादा औरो के कार्यों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे।

सिंह राशिफल

इस राशि वाले यदि सोच समझकर कोई निर्णय लेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया है तो वह तो आपके लिए समस्या बन सकता है। माता-पिता को आज आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान से आज कोई गलती हो सकती है।

कन्या राशिफल

इस राशि वाले का कोई महत्वपूर्ण कार्य यदि अटका हुआ है तो वह आज पूर्ण हो सकता है। आपको संतान की करियर की चिंता को लेकर किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने की पूरी कोशिश करनी होगी।

तुला राशिफल

इस राशि वाले लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। घर परिवार में चल रही अनुबंध को आप बातचीत के जरिए सुलझाएं और दोनों पक्षों की बात अवश्य सुनें। आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

इस राशि वाले अपनी आंख तथा कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपको एक साथ कई कार्य मिलने से आप की व्यग्रता बढ़ेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी पुरानी गलती से सबक अवश्य लें, नहीं तो आप उसे दोहराने की पूर्ण कोशिश करेंगे।

धनु राशिफल

इस राशि वाले को अपने भाइयों से कुछ गलतफहमी के कारण रिश्तो में दूरियां आ सकती है। जिसे आप को दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे। जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे हो पाएंगे। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशिफल

इस राशि वाले को कोई नया पद भी मिल सकता है। यदि आज अपने किसी मित्र से कोई अनबन की स्थिति उत्पन्न हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें। आपको आज अपने मन में किसी भी बात को नहीं रखना है, यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो आज आप उसे अपने माता-पिता के समक्ष अवश्य रखें। परिवार में किसी सदस्य की विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेगी।

कुंभ राशिफल

इस राशि वाले अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। अत्यधिक तले, भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपके पेट दर्द आदि जैसी समस्या परेशानी खड़ी कर सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी बेवजह की बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो आपकी समस्या का कारण बन सकता है।

मीन राशिफल

इस राशि वाले यदि कुछ नया करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो वह आज पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक रिश्तो में यदि किसी बात को लेकर दरार आ गई थी, तो आप उसे भी दूर करने में कामयाब रहेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी से साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे लीक कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है.इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है.इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह लें।