Latest:
Event More Newslocal newsRecent News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी सभा में उमड़ा जन सैलाब …….

रोहित कुमार की रिपोर्ट

जशपुर : भाजपा प्रत्यासी श्रीमती रायमुनी भगत के समर्थन में आयोजित आम सभा को संबोधित करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बगीचा आगमन हुआ।यहां हाई स्कूल मैदान में उमड़ी भरी भरकम भीड़ को संबोधित करते हुवे शाह ने भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रकाश डाला और कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही 18 लाख परिवारों को पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आवास का सौगात देंगे।ज्ञात हो कि बगीचा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा की आम सभा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की विजय के संकल्प की मुट्ठी लेकर प्रचंड आवाज में भारत माता का जयकारा लगवाया और राज्य में कमल छाप के निशान पर भाजपा की सरकार बनाने हेतु साथ देने का बात कहा।

स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव को नमन करते हुवे उनके कार्यों को अमित शाह ने प्रकाश डाला।उनके द्वारा शाहिद वीर नारायण सिंह संत गुरुघासीदास को भी याद अमित शाह ने किया है,शाह ने कहा कि पहली चरण के मतदान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।राम मंदिर के मुद्दे पर भी प्रकाश डालते हुवे कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा की कांग्रेस 70 सालों से राम मंदिर को लटकाने का काम किया था।लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी ने न सिर्फ राम मंदिर बनवाने का काम किया है बल्कि पुरजोर प्रयास कर अयोध्या दर्शन कराने का काम भी छत्तीसगढ़ सरकार से कराएगी राहुल जी कहते थे तिथि कब बताओगे पर भाजपा ने तिथि बताते हुवे घोषणा भी कर दिया और 2024 में उद्घाटन भी कर दिया जायेगा।धर्मांतरण के मुद्दे पर भी प्रकाश करते हुवे शाह ने कहा की क्षेत्र में किसी प्रकार का धर्मांतरण जोर जबरदस्ती नहीं होने दिया जाएगा।राज्य में कांग्रेस का शासन भ्रष्टाचार के साथ रहा,मुख्यमंत्री के द्वारा खुद यहां गबन घोटाला और भ्रष्टाचार किया है।महादेव के नाम को भी कांग्रेसियों ने नहीं छोड़ा सट्टा भी महादेव एप के माध्यम से कांग्रेस ने किया है।सट्टे पर सट्टे करने वाला सख्श भूपेश कका है यह बच्चा बच्चा राज्य का कह रहा।

भाजपा ने घोषणा पत्र पर भी प्रकाश डालते हुवे धान खरीदी 3100 रुपए में खरीदने का बात कहा,माताओं और बहनों को 12 हजार रुपए प्रत्येक साल देने का काम भी भाजपा करेगी यह भाजपा का वादा है। मोदी ने देश के गरीबों के लिए 18 लाख लोगों को पीएम आवास देने का काम भी भाजपा की सरकार से करेगी। तेंदू पत्ता के क्षेत्र में चरण पादुका देकर तेंदू पत्ता संग्रहण 55 रुपए प्रत्येक मानक देने का काम और 45 सौ रुपए बोनस भी देंगे।हर माताओं को गैस 500 रुपए में देने का काम भी भाजपा करेगी।भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में भूपेश की सभी भ्रस्ताचारियों को जेल में डालने का काम भाजपा की सरकार करेगी रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 1 लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति करने का काम भी भाजपा करेगी । देश को सुरक्षित रखने का काम भी भाजपा की ही सरकार करेगी। कांग्रेस की सरकार में रोज पड़ोसी राज्य से घुसपैठिए घुसते थे पर मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुवे पाकिस्तान के घर में घुस आतंकवादियों को नस्ट किया है।डबल इंजन की सरकार बनते ही नक्सलवाद को राज्य से खत्म करने का काम किया जायेगा।मोदी ने हर गरीब को गैस सिलेंडर दिया है जिसे 500 रुपए में रिफिल किया जाएगा।स्वास्थ सुविधाओं में भी गरीब को 5 लाख का सुविधा दिया था जिसे 10 लाख कर दिया जायेगा और आम आदमी को 50 हजार के जगह 5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए मिलेगा। बिजली और मकान के क्षेत्र में भी काफी काम भाजपा ने किया है और आगे भी करेगी।भाजपा ने ओडिसा की आदिवासी गरीब महिला द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति बना आदिवासियों का सम्मान किया है,8 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है।आदिवासियों बच्चो के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाने का कार्य मोदी ने किया है। हर घर में कमल का संदेश गया है महतारी वंदन योजना का पर्चा भरने का काम अनिवार्य करें 1 हजार रुपए प्रत्येक माह आपके खाते में अवश्य ही भाजपा देगी।मोदी 2024 में निश्चित रूप से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ में भी ऐसी मजबूत सरकार बनाएं जो विकास के लिए डबल इंजन का काम करे।प्रगति के रास्ते में ले जाने भाजपा प्रत्यासी श्रीमती रायमुनी भगत को जिताने अपील शाह ने मंच से किया और समर्थन मांगा।रणविजय सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले 17 तारिक को कमल छाप पर मुहर लगा श्रीमती रायमुनी भगत को विजयी बनाएं।भाजपा प्रत्यासी श्रीमती रायमुनी भगत ने मंच विशाल भीड को संबोधित करते हुवे कहा कि बगीचा के इस पावन धरा पर आज आपका आशीर्वाद लेने प्रार्थना करने आई हूं। मुझे क्रम संख्या 02 कमल छाप पर भाजपा का प्रत्यासी बनाया गया है जिस पर आपका अतुल्य वोट मांग रही हूं कमल छाप पर मतदान कर भाजपा को जीत दिलायें और भाजपा की विकास वाली सरकार राज्य में बनाएं। मैं आपके बगीचा क्षेत्र की बेटी हूं गरीबी हम सबने देखा है आंवला चार चिरोंजी सुखा कर अंबिकापुर बेच कर जीवन यापन किए हुए है। कांग्रेस के राज में 8 -9 दिन तक अन्न नसीब नही होता था।मूंछों को दांव पर लगा कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी थी जिसके बाद विकास का पहिया तेजी से चला।मुख्यमंत्री dr. रमन सिंह के पहली बार बनने पर 3 रुपए किलो चावल मिला,दूसरी बार जीतने पर 2 रुपए किलो चावल और तीसरी बार जीतने पर 1 रुपए किलो चावल मिला,रमन सिंह ने चावल नाम मध्याह्न भोजन चना,सायकल,गैस जनधन खाता सहित अन्य कई लाभकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाए हैं। इस बार भाजपा का घोषणा पत्र काफी अच्छा है भाजपा जो कहता है करता है।इस कारण भाजपा को जीत दिलाने सभी को एकजुटता दिखाना होगा।अभी के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए प्रति माह 1 हजार रुपए देने का घोषणा भाजपा ने किया है।बेटी जन्म लेने पर डेढ़ लाख रुपया दिया जायेगा। स्व सहायता समूह की महिलाओं का ऋण 2 लाख रुपए माफ किया जाएगा।भाजपा का घोषणा पत्र हर वर्ग के लिए काफी सोच समझ कर बनाया गया है।डीडीसी गेंद बिहारी सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल में हुवे विकास की जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।क्षेत्र मे गरीबी का दौर था उसको देखते हुवे गरीबों के किए 1 रुपए किलो चावल योजना चालू कर जन जन तक काम किया।यहां की स्थिति को देखते हुवे पीएम आवास योजना भी भाजपा की ही देन है।कांग्रेस ने गंगा जल की कसम खा कर झूठ कहा है,कांग्रेस की नरुआ गरुआ घरुआ बाड़ी योजना आज विफल है।कांग्रेस की राज में किसानों को आज जबरदस्ती निम्न स्तर का खाद दिया जा रहा है।क्षेत्र को बहाल करने भाजपा की अधिकृत प्रत्यासी को जीत दिलाने का समय अब आ गया है सभी एकजुट हो इसके लिए कार्य करें।अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष ललित नागेश ने कहा कि आज भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन का दिन है। बीते 5 साल में छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचार गली गली झलक रहा है।ऐसा कोई नहीं जिसको कांग्रेस ने छला नहीं कहते हुवे कहा कि सभी क्षेत्र में घोटाले और भ्रष्टाचार हुआ है।ललित ने मंच से ही अपने होश खरोश अंदाज में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुवे कहा कि जमीन बेच देंगे,गगन बेच देंगे भूमि बेच देंगे और अगर कांग्रेसियों का चले तो समूचा छत्तीसगढ़ बेच देंगे।