Latest:
छत्तीसगढ़विदेश

भजायु ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

सूरजपुर । वर्तमान भारत ।

ओम प्रकाश वैष्णव

प्रदेश व जिला संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कवर्धा में हुए घृणित घटना के विरोध में सूरजपुर जिले के लटोरी मंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया। लटोरी मंडल में सूरजपुर भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती व मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में कवर्धा में हुए घटना के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया पुतलादहन के कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजयुमो कार्यकर्ता बस स्टैंड दुर्गा पंडाल चौक में इस जघन्य घटना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए पुतला दहन करने का प्रयास

किया। जिसने पुलिस बल द्वारा पुतला छीन कर भागा गया और कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया और एक बार भाजयुमो कार्यकर्ता को पुतला दहन करने से रोका तत्पश्चात भाजयुमो नेतृत्वकर्ता के चलाकी और सूझ बूझ से उन्होंने दोबारा पीछे से पुतला ला करके आग लगाया जिसमें पुलिस बल और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना झपटी हुई तत्पश्चात मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मोहम्मद अकबर होश में आओ, जिला प्रशासन होश मेंआओ, के नारे से पुतला दहन करते हुए प्रदेश सरकार का विरोध प्रदर्शन किया भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कवर्धा में हुए इस जघन्य घटना कि हम कड़ी निंदा करते हैं जब जब हमारे प्रदेश की जनता को चुनौती भरा दिन देखना पड़ता है उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य से बाहर किसी न किसी दौरे पर रहते हैं

और ऐसी तात्कालिक स्थिति में स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री का गेम चल रहा है जिससे जनता प्रताड़ित है मंच को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा ने भी प्रदेश सरकार पर कड़ी व्यंग कसा है और कहा है कि प्रदेश की यह नीति छत्तीसगढ़ के जनता के लिए अपने आप में एक अभिशाप है यह

छत्तीसगढ़ को गढ़ने का नहीं बल्कि गढ़बडाने का काम कर रहे हैं जिसे छत्तीसगढ़ की जनता दुखी है आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में निश्चित जनता इसका बदला लेगी और आने वाले समय में हम कमल का फूल खिलाने का काम करेंगे डॉ रमन सिंह जी के सरकार बनाने का काम करेंगे । इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती मंडल भाजपा महामंत्री भोग प्रसाद राजवाड़े भाजयुमो जिला पदाधिकारी धन कुमार पैकरा संजय राजवाड़े भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी नरेश चौधरी हीराधन राजवाड़े विपलब विश्वाश संतोष गुप्ता हरिनंदन राजवाड़े सुरजीत कुमार जीतू मानिकपुरी सुरजन यादव मानिक चंद कुशवाहा मनीष

यादव अभय जयसवाल आकाश सुखदेव यादव मानिकपुरी शिवकुमार नागेंद्र कुशवाहा कृष्णा राजवाड़े संजय सोंनपाकर प्रदीप सिंह सुखदेव राजवाड़े तेज प्रताप सिंह सूरज बलवंत राजकुमारी बिंद सविता देवांगन गुड़िया खेनंती राजवाड़े कलावती सिंह कमलेश राजवाड़े ललित राजवाड़े बृज कुमार पैकरा देवा पैकरा समेत समस्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे हैं