Latest:
local news

संयुक्त शिक्षक संघ ने लुंण्ड्रा विधायक को सौंपा ज्ञापन …….की ये मांग……….

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उप संपादक


अंबिकापुर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सरगुजा के बैनर तले सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करते हुवे प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर क्रमोन्नति के लाभ प्रदान किये जाने की मांग को लेकर संघजिलाध्यक्ष स्नेहलता पाठक के नेतृत्व व प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह के मार्गदशन में लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम को जनघोषणा पत्र में किये गए वादे का स्मरण कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुवे संघ पदाधिकारियो को इसकी पूर्ति हेतु आवश्यक पहल का विश्वास दिलाया। जानकारी देते हुए संयुक्त शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष स्नेहलता पाठक ने बताया कि प्रांताध्यक्ष केदार जैन की अगुवाई में पूरे प्रदेश में शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग को प्रमुखता प्रदान करने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 28 अक्टूबर को सरगुजा संभाग के हजारों शिक्षक प्रांताध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम सम्भागीय संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौपेंगे।
ज्ञापन सौपने के लिए संघ जिलाध्यक्ष स्नेहलता पाठक,प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह,हेमलता भारती,सुशीला सिंह,अनुपमा त्रिपाठी,पुनिता सिंह,विक्रम सिंह तोमर व सूरजपुर जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी उपस्थित थे।