Latest:
local news

खैरागढ़MLA देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन राज परिवार में दिवाली पर छाया अंधेरा…….

वर्तमान भारत

वर्तमान भारत उप संपादक

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देवव्रत सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार और गुरुवार के दरमियान रात तकरीबन 3:00 बजे सिंह को दौरा पड़ा। जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई देवव्रत सिंह की मृत्यु से खैरागढ़ राज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया जा रहा था। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया राजनंदगांव सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने देवव्रत सिंह के निधन की पुष्टि की, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।