Latest:
local news

भाजपा का स्टेट हाईवे पर 5 घंटे चक्काजाम,बोले- पहली बार कलेक्टर- एसपी को देखा इतना असहाय……..

वर्तमान भारत

इरफान सिद्दीकी उप संपादक

भटगांव: जिले के रेत खदानों मे चल रहे में अवैध उत्खनन के खिलाफ भाजपा ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर प्रतापपुर के भैंसामुड़ा चौक पर 5 घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम किया।
इसकी वजह से बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। दरअसल सूरजपुर जिले के विभिन्न नदियों पर शासन द्वारा आवंटित रेत खदानों में चल रहे अवैध उत्खनन की शिकायत के बाद जांच दल ने रेत खदानों का दौरा किया था।इसके बाद भाजपा के आह्वान पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व मे भैंसामुड़ा चौक पर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां बड़ी संख्या मे जिले भर से जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की।चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि सरकार के संरक्षण मे तस्कर ग्रामीणों को डरा-धमकाकर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं।
जो भी इनके अवैध कारोबार का विरोध करता है पुलिस फर्जी एफआईआर का डर दिखाकर चुप करा देती है, लेकिन जनता की इस लडा़ई में भाजपा साथ खड़ी है। जिले में किसी भी तरह का कोई अवैध कारोबार बर्दाश्त नही किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले में सत्ता के संरक्षण व प्रशासन की सह पर रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। जिला प्रशासन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नही कर रहा है। मैंने पहली बार कलक्टर व एसपी को इतना असहाय देखा है। नदियों मे चल रहे अवैध रेत उत्खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है, नदियां हमारी जीवनदायिनी हैं इनके बचाव के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा गया है।
यदि समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया गया तो प्रदेश की जनता को पानी तक नसीब नही होगा। जिस गति से रेत खदानों का अवैध उत्खनन हो रहा है वो दिन भी दूर नही जब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के लोगों को रेत खरीदना पड़ेगा। अवैध करोबार में प्रदेश सरकार के करीबी लोगों की हिस्सेदारी है,यही कारण है कि शिकायत के 3 दिन बीत जाने के बावजूद पोकलेन मशीन जब्त करने में तहसीलदार के हाथ पैर फूल रहे हैं। सभा को अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, लवकेश पैकरा, लाल संतोष सिंह, राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अक्षय तिवारी ने किया।
आंदोलनरत पदाधिकारियों ने मांग रखी की कि बगैर सीमांकन ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक रेत उत्खनन किया जा रहा है जिस पर जिला खनिज अधिकारी ने एसडीएम से चर्चा कर सभी रेत खदानों के सीमांकन पश्चात उत्खनन प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस सुरक्षा में पहुंचे खनिज अधिकारी
आंदोलन कर रहे लोगों को जैसे ही खनिज अधिकारी के आने सूचना मिली लोग उन्हें आंदोलन स्थल बुलाने की बात करने लगे, लेकिन लोगों को आक्रोश देखकर कोई अधिकारी हिम्मत नही जुटा पा रहा था। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने खनिज अधिकारी संदीप नायक को सुरक्षा घेरे मे ले जाकर आंदोलनकारियों से चर्चा कराई।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, जरही मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, ओडग़ी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, शशि सिंह, दशरथ सिंह, रामाशीष राय, रामधन राजवाड़े, मुकेश मांझी, प्रवीण दुबे,मुन्ना सिंह, जरही मंडल उपाध्यक्ष शरदचंद, महामंत्री अवधेश पांडे, हेशाम खान, जुल्फिकार कादरी, प्रह्लाद गुप्ता, रिंकू गुप्ता, समय लाल मिश्रा, रामधन राजवाड़े, विक्रम नामदेव, विकास तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, महेश्वर सिंह, सोहरसाय पैकरा, मनीष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे