Latest:
छत्तीसगढ़

जशपुर कलेक्टर ने धान खरीद केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढकने के दिए निर्देश

जशपुर । वर्तमान भारत

जशपुर ,कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में रखे हुए धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी कडी़ में सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के कैंप कवर से ढका जा रहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को अपने अपने धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी बनाकर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा और कोई भी समस्या आने पर जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।