Latest:
खाना खजाना

ग्रीन गुडनेस सलाद : खाने मे स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर ….

वर्तमान भारत । खाना खजाना।

सलाद एक ऐसा अनिवार्य पोषक आहार है, जिसे ज्यादातर लोग नजरंदाज कर देते हैं। पर यहां एक टेस्टी रेसिपी दी गई है, जो आपको इसे भूलने नहीं देगी।ग्रीन गुडनेस सलाद हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। ताजी हरी सब्जियों से तैयार सलाद खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, जो आसानी से पच जाता है। इसे आप किसी भी तरह के भोजन के साथ उपयोग में ला सकते हैं। दैनिक आहार में सलाद शामिल करने से एक तरफ जहां भोजन का स्वाद बढ़ जाता है, वहीं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी फायदेमंद होता है। सलाद का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। क्यों जरूरी है सलाद सर्दियों के दिनों में कई हर तरह की हरी सब्जियां और फल मौजूद होते हैं, जिससे हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है। महामारी के इस दौर में सलाद इम्यूनिटी बूस्ट करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। इस ख़ास सलाद को ग्रीन गुडनेस सलाद का नाम दिया गया है।आज ही आप अपने आहार में ग्रीन गुडनेस सलाद को शामिल कर सकते हैं। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट, आसानी से पचने वाला और कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।

सामग्री

पत्ता गोभी

खीरा- 1

हरे प्याज- 2 से 3

सलाद बनाने का तरीका

गोभी, खीरा, हरे प्याज को काट लें। अब इन्हें एक साथ एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद निम्नलिखित सामग्री में सलाद ड्रेसिंग एड कर पालकबादाम- 8-10 लहसुन- 4-5 प्याज-1 नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल- 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका- 1 बड़ा चम्मच पौष्टिक खमीर- 1 बड़ा चम्मच स्वादानुसार नमक और काली मिर्चग्रीन गुडनेस सलाद खाने के फायदे यह सलाद बहुत ही पौष्टिक और आसानी से तैयार हो जाता है।

इसमें आयरन, विटामिन और मिनरल की मात्रा अधिक होती है। पालक आयरन का एक समृद्ध स्रोत है।यह सलाद वजन घटाने में भी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है।यह आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और खनिजों की सही मात्रा को पूरा करता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।यह भी पढ़ें – ये 5 तरह की हर्बल चाय आपके मूड को लिफ्ट करने और स्ट्रेस रिलीज करने के लिए हैं सर्वश्रेष्ठ टॉनिक है।