Latest:
जानकारीस्वास्थ्य

04 फरवरी 2022 को जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विश्व कैंसर दिवस

सूरजपुर । वर्तमान भारत ।

इरफान सिद्दीकी

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह एवं सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में 04 फरवरी 2022 को कोविड- 19 अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया जायेगा।

एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक के समस्त पुरूष एवं महिला अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर कैंसर का स्क्रीनिंग करा सकते हैं एवं ब्लड प्रेशर तथा ब्लड शुगर का जांच भी निःशुल्क किया जाएगा। एन.सी.डी. जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि गर्भाशय कैंसर के जांच हेतु वी.आई.ए. टेस्ट जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सुविधा प्रशिक्षित डाक्टर्स एवं स्टाफ नर्सों के द्वारा किया जाएगा।