Latest:
local news

प्रेमनगर गोली हत्या कांड: घटना के हप्तों गुजरने के बाद भी अफसरों ने नही कराई साफ…

सूरजपुर । वर्तमान भारत

रोहित कुमार

सुरजपुर/जिले के प्रेमनगर के अफसरों की लापरवाही ऐसे की मानवता को शर्मसार हो गई, प्रेमनगर में गोली कांड के हप्ते गुजरने के बाद भी अफसरों ने घटना स्थल पर साफ सफाई कराना उचित नही समझा है। बल्कि इस जगह में कुत्ते जानवर इंसान के सूखे हुए रक्त से मुंह का स्वाद बदलने का कार्य रहा है। बतादें कि 12 मार्च को प्रेमनगर कॉलेज कैम्पस के समीप में ग्राम केदारपुर के सिरफिरे युवक संजय भगत ने एक युवती को गोली मारकर, जख्मी कर दिया था तो वहीँ अपने ही कनपटी पर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना स्थल पर आज भी खून के धब्बे है। खून को कुत्ते चांट रहे है। पुलिस व डॉ की टीम द्वारा पहने गए ग्लोब्सभी वहीं फेंके पड़े है। उस जगह पर असमाजिक तत्वों द्वारा लिखा पढा गया है। इस चबूतरे की साफ सफाई करने वाला कोई नही है।

गौरतलब है कि इस दुनिया में सबसे अनमोल इंसान को माना जाता है। इंसान के खून के धब्बे तक को हमारी प्रशासन साफ सफाई नही करा पाई है। आत्म हत्या करने वाले युवक की घर में अभी भी आँखें नम है। एक परिवार ने एक जवान पुत्र को खोया है तो वहीं गोली लगने वाली पुत्री अस्पताल में दर्द से कराह रही है। खून की पातले लग रही है ताकि तबियत फिर से पहले की तरह हो सके, वहीँ घटना स्थल में मृतक संजय भगत के खून के धब्बे है। वहीं कुछ खून एकत्रित था वो सुख चुका हैं। जो कुंते वगैरा के मुँह का स्वाद बन रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लिखा पढा गया है। जिस जगह पर घटना हुई थी ये स्थल देव स्थल के रूप में माना जाता है। गोली लगने वाले स्थल के चंद कदमो की दूरी पर पुलिस अनुभागीय अधिकारी दफ्तर है। तो वहीँ चंद कंदमो में तहसील दफ्तर, कॉलेज है। जिसके बाद भी इस ओर किसी अधिकारी ने स्वेदन शीलता नही दिखाई है।

नगर पंचायत के अफसरों का जिम्मा है कि स्वच्छ प्रेमनगर बनाये किन्तु उन्होंने भी अपने जिमेदारी से मुंह मोड़ लिया है। पुलिस ने मौके पर जा कर जांच की है। पुलिस को भी नजर नही आया कि सुख चुके खून व धब्बो को सफाई करवा दिया जाए। ये सभी स्थिति देख कर लगता है कि किस तरह से अफसरों के अंदर से इंसानियत मर चुकी है।