Latest:
Recent News

सरगुजा जिले से राष्ट्रीय टीम रवाना

अंबिकापुर ।वर्तमान भारत ।

विकास गुप्ता ( जिला ब्यूरो )

अंबिकापुर के दशमेश पब्लिक स्कूल से 38 खिलाड़ी 12वी राष्ट्रीय पेसापालो प्रतियोगता हेतु कल्याण मुंबई महाराष्ट्र के लिए रवाना । यह खेल 22 से 25 मार्च 2022 तक कल्याण मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित है जिसमें 18 राज्य भाग ले रहे है और हमारे छत्तीसगढ़ से 50 खिलाड़ी।अम्बिकापुर के खिलाड़ी 5वी बार भाग ले रहे है । अम्बिकापुर से 18 लड़कियाँ (रिचा,प्रिंसोलि,नेहा,पुर्निमा,अनिशा,स्तुति,रागिनी,सानिया,सेजल,अनुप्रिया,रंजकीता,रीना,रिया,रूपाली,प्रेरणा,भावना,प्राची पांडेय,प्राची मिश्रा) और 20 लड़के (अनिमेष,राहुल,हरीयोम,सुमित,अमरेश,रितेश,रेहान,अभिषेक,सुभम,अनीश,कृष्णा,शेखर,अमन,तरुण,सुज़ल,आरिफ़,विवेक,अंकित,अवनीश,आयुष) अपने कोच मिस मारीयम एडगी के साथ और दशमेश पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह बाबरा, सचिव बलविंदर सिंह बाबरा, खेल सचिव प्रीतपाल सिंह प्राचार्य ऐवम समस्त स्टाफ़ के सहयोग से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जा रहे है।अब तक का रेकर्ड रहा है कि यह टीम प्रथम स्थान ले कर ही आइ है और उमीद करते है कि इस बार भी प्रथम स्थान ले कर ही आएगी।

॥विकाश गुप्ता॥