Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 का शुभारंभ…सीएम ने दीप प्रज्वलित कर राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से किया राज्योत्सव कार्यक्रम का आगाज…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ राज्य महोत्सव 2022 का जश्न शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करने राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से राज्य महोत्सव 2022 का शुभारंभ हुआ और मंच पर अतिथि गण मौजूद रहे। आदिवासी नगाड़ा बजाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिन्ह मांदर भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।