Latest:
Event More News

कृषि सेवा केन्द्र संचालकों का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ

आशीष यादव की रिपोर्ट

रायगढ़/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का प्रारंभ डॉ.ए.के. वर्मा, निदेशक विस्तार सेवायें, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में 11 दिसम्बर 2022 को हुई। इस एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में रायगढ़, बलौदाबाजार एवं जांजगीर-चांपा जिले के 29 कृषि सेवा केन्द्र के संचालक शामिल हैं। इस कोर्स के अतंर्गत प्रत्येक रविवार को कुल 48 सत्र वैज्ञानिक/प्राध्यापकों द्वारा कृषि पाठयक्रम की पढ़ाई कराई जायेगी। उदघाटन कार्यक्रम में डॉ.ए.के. सिंह, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय व कृषि अनुसंधान केन्द्र, इंजी.आर.के.स्वर्णकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ.मनीषा चौधरी, श्री के.के.पैकरा, डॉ. सी.पी.एस. सोलंकी, श्री के.डी.महंत, श्रीमति सविता, डॉ.एन.सी.बंजारा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ शामिल हुये।