Latest:
local news

शराब के नशे में धुत्त पति ने ईट से पीट पीट कर पत्नी की कर दी हत्या, मृतिका के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की शुरू की जांच

रोहित कुमार ( बगीचा) की रिपोर्ट

घटना जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। प्रार्थी सोनसाय ने कुनकुरी पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मृतिका सुमित्रा बाई ने लगभग दो साल पहले अपनी पसंद से रेमते निवासी आरोपित सुरेश राम नायक से विवाह किया था। दो साल हो जाने के बाद भी संतान की प्राप्ति नही हो सकी थी। इस बात को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। प्रार्थी के अनुसार आरोपित सुरेश,रोजगार की तलाश में गुजरात गया था और दीपावली के समय वह वापस घर आया था घर वापस आते ही सुरेश,पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए,झगड़ा किया करता था। इससे तंग आ कर मृतिका,अपने मायके आ कर रहने लगी थी। तीन दिन 8 दिसम्बर को सुरेश,समझा बुझा कर मृतिका को वापस अपने पास बुलाया था। 11 दिसम्बर को आरोपी सुरेश और मृतिका के बीच चरित्र संदेह को लेकर झगड़ा हुआ हुआ। इसी दौरान,आरोपित ने घर मे रखे हुए ईट से सुमित्रा पर ताबड़ तोड़ वार कर दिया। सिर और छाती में आई गम्भीर चोट के कारण,सुमित्रा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मामले में कुनकुरी पुलिस ने आरोपित सुरेश नायक के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर,जांच शुरू कर दी है।