Latest:
Event More News

RSS प्रमुख मोहन भागवत का रांची मार्ग से शाम तक जशपुर आगमन…करेंगे बिरसा मुंडा प्रतिमा में माल्यार्पण व स्व.दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर । वर्तमान भारत ।

जशपुर से गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। RSS प्रमुख मोहन भागवत का आज शाम तक रांची की सड़क मार्ग से जशपुर आगमन होगा। मोहन भागवत का जशपुर प्रवेश गम्हरिया गेट से होगा। वनवासी कल्याण आश्रम में उनका रात्रि विश्राम है। मोहन भागवत के जशपुर आगमन को लेकर पूरा शहर भगवा ध्वज से पट चुका है। शहर के सभी चौराहों को आकर्षण तरीके से सजाया गया है। नगर पालिका द्वारा शहर की सफाई में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चौराहों के साथ-साथ पूरे नगर में सड़क किनारे भगवा ध्वज लग चुकी हैं।

गौरव पथ की सुंदरता देखने लायक है। क्योंकि इस कार्यक्रम में वीवीआईपी व वीआईपी का आगमन बड़ी संख्या में होने वाला है। इसलिए नगर के सभी हाई मास्क लाइट व स्ट्रीट लाइट भी दुरुस्त किए गए हैं। ताकि पूरा शहर रात के वक्त जगमगाता रहे।

जानकारी के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शाम 4:00 बजे तक जशपुर पहुंच जाएंगे और वह आज शाम को बनवासी कल्याण आश्रम की सायंकाल प्रार्थना में भी शरीक होंगे। यह आरएसएस के स्वयंसेवकों व कल्याण आश्रम से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का पल होगा कि उनकी नियमित सायंकाल प्रार्थना में संघ की सरसंघचालक शामिल हो रहे हैं।

स्व.दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण के पश्चात कल दोपहर रंजीता स्टेडियम ग्राउंड में विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आम सभा को संघ सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वालों की विशेष जांच के पश्चात ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।

कल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सबसे पहले जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। इस जगह पर पुराने चबूतरे व रेलिंग को हटाकर नया चबूतरा निर्माण किया गया है। वहीं आदमकद प्रतिमा पीले कपड़े से बंधी हुई है। जिसे सर संघ संचालक खोलेंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 15 नवंबर 2022 को जशपुर से सीधे अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में तब्दीली की गई है। ताकि कार्यक्रम बेहतर सुचारू ढंग से संपन्न हो और शहर के लोगों को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर ने बताया कि रविवार की दोपहर 2:00 बजे से शहर में भारी वाहनों का आवाजाही बंद कर दिया जाएगा।

बुधवार की सुबह 10:00 बजे तक भारी वाहन व मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सिर्फ रात के समय ही भारी वाहन व मालवाहक गाड़ियां शहर में प्रवेश कर सकती हैं। पर यदि शहर में बाहरी मेहमान और वीआईपी की भीड़ अधिक होती है, तो उस स्थिति में यह छूट भी नहीं दी जा सकेगी। 2 दिन के लिए अस्थाई बस स्टैंड कॉलेज रोड में हॉकी ग्राउंड को बनाया गया है।

रविवार की दोपहर 2:00 बजे के पश्चात यात्रियों को सभी बसें हांकी ग्राउंड से उपलब्ध होगी। ऑटो व टैक्सी भी इसी आसपास खड़े होंगे। अभी जहां टैक्सी व ऑटो पार्क हो रहे हैं। उस स्थान को पार्किंग के लिए खाली कराई जाएगी। 13 से 15 नवंबर की सुबह 10:00 बजे तक शहर से निकलने वाली सभी बसें गिरांग होते हुए बाईपास से निकलेगी। रांची रूट व रायगढ़, बिलासपुर रूट की सभी गाड़ियों को बाईपास से ही गुजरना पड़ेगा।