Latest:
Event More News

32% आदिवासी आरक्षण कटौती को लेकर आज प्रदेश भर में महाबंद का ऐलान…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। सर्व आदिवासियों के 32% आरक्षण में कटौती को लेकर आज 15 नवंबर 2022 को हर जिले, हर विकासखंड पर सर्व आदिवासी समाज महाबंद (चक्का जाम) करेगा। सर्व आदिवासी समाज की मांग है कि जो 32% आरक्षण मिला था, उसे आज भी बरकरार रखा जाए।

यदि सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती है। तो आने वाले समय में सड़क से लेकर संभागों के विधायकों के निवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। सरकार ने सर्व आदिवासियों की आरक्षण को न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखा, जिसका परिणाम आज सामने है।

आज सर्व आदिवासियों को मिलने वाले 32% आरक्षण में 12% घटकर महज 20% रह गया है। और आज सर्व आदिवासियों के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। उसी षड्यंत्र के तहत पिछले कुछ दिनों में करीब 4 न्यायालय से ऐसे मामले आए हैं। जिसमें सर्व आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारियों को छीना गया है। संवैधानिक अधिकारों को खत्म किया गया है।

19 सितंबर को उच्च न्यायालय में सरकार की लापरवाही के कारण आरक्षण पर कटौती का निर्णय आया। उसी प्रकार बीते दिनों में स्थानीय भर्ती पर रोक का आदेश जारी किया। इसके अलावा पदोन्नति में आरक्षण सरकार ने रोक रखी है। जबकि उच्च न्यायालय ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण दिया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सर्व आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों में कटौती की जा रही है। सर्व आदिवासियों की आरक्षण को समाप्त किया। इसीलिए आरक्षण कटौती के विरोध में आज 15 नवंबर को पूरे प्रदेश भर में महाबंद (चक्का जाम) किया जाएगा।