Latest:
Natioal News

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 55 वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में : 10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल , मुख्यमंत्री बघेल बोले- ये हमारे लिए एतिहासिक, दिल्ली की बैठक में हुआ तय

रायपुर । वर्तमान भारत ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक , जो दिल्ली में संपन्न हुई , में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए ।इस बैठक में तय हुआ है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में होगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके ये जानकारी देते हुए कहा है कि,मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा।

10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अधिवेशन में पूरे देश से कांग्रेसी पहुंचेंगे। हर राज्य की कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा AICC के तमाम दिग्गज भी छत्तीसगढ़ पहुचेंगे। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जल्द ही इसकी तैयारियों को लेकर एक हाइ लेवल मीटिंग के बाद तरीखों का एलान करेगी। पिछली बार दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में 12 हजार के आस-पास लोग देशभर से पहुंचे थे। इस बार भी 10 हजार से अधिक कांग्रेस नेताओं के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

रविवार को इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रमुख संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के अलावा अपने पूर्ण सत्र के कार्यक्रम और स्थान पर विचार-विमर्श किया। पार्टी आने वाले दिनों में बड़ा अधिवेशन करने जा रही है। बैठक में शामिल होने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, मीरा कुमार और अंबिका सोनी शामिल थे।