Latest:
Event More NewsNatioal NewsPoliticsPopular NewsTrending Newsजानकारी

Big Breaking : विरोध प्रदर्शन.! केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस 30 मार्च को उतरेगी सड़क पर…मशाल जुलूस निकालकर जिलों में किया जाएगा विरोध प्रदर्शन…पढ़ें पूरी खबर



आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिये गये 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर मशाल जुलूस निकाल कर विरोध किया जायेगा

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ कांग्रेस 30 मार्च को जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा है, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है।

फिलहाल, उन्होंने कहा कि पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए नोटिस मिला है। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।

दरअसल, लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 30 मार्च को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है। साथ ही अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।