ज्योतिष

05 दिसंबर 2022 लव राशिफल : इस राशि वाले प्रेमी के साथ हंसी खुशी भरा वक्त बिताएंगे…इस राशि वाले के जीवन साथी से अनबन होने की संभावना और युवक-युवतियां अपनी क्षमता से अपने प्रिय को प्रभावित करें,और…जाने आज का लव राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

प्रस्तुति – गजाधर पैकरा

मेष लव राशिफल

आज आपका अपने साथी से अनबन रहेगी। उसे पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आज आप बच्चों के प्रति अपना दायित्व निभाएंगे। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती है।

वृष लव राशिफल

दांपत्य जीवन में जीवन साथी का समर्थन मिलेगा। विनम्र और दोस्ताना रवैया रखें। देवी कृपा से संतान का मन चाहे कोर्स में दाखिला हो सकता है। प्रेमी के साथ आपकी आज लड़ाई हो सकती है।

मिथुन लव राशिफल

प्रेम विवाह या विदेश में विवाह तय हो सकता है। रूठा हुआ जीवन साथी आज मान सकता है। अपने लव पार्टनर से अपनी प्रेम भावनाओं को ठीक से व्यक्त करें। आप अपने प्रेमी के साथ हंसी-खुशी भरा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क लव राशिफल

प्रेमिया के द्वारा आज कुछ अच्छे शब्द आपके जीवन में खुशियां ला सकती हैं। पिता के साथ अनावश्यक गलतफहमी से बचने के लिए अपनी भावनाओं को अपने प्रिय जनों से व्यक्त करें। प्रेमी प्रेमिका के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह लव राशिफल

परिवार के सदस्य की अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जीवन का आनंद लें। विवाह के बंधन में बंधने या फिर जीवन साथी का मिलने का समय आ गया है। एक सुयोग्य साथी की इच्छा पूर्ण होगी।

कन्या लव राशिफल

आपका मित्र प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है। नरमी से बातचीत या फिर कोई गिफ्ट दिया। वह भी आपके साथी के साथ नजदीकियां बनाने का सही विकल्प रहेगा। आपके रोमांटिक विचारों को आपके प्रेमी द्वारा पसंद नहीं किया जाएगा।

तुला लव राशिफल

लव पार्टनर का समर्थन मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने जा रही है जिसके साथ आप भविष्य में भी लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होने की संभावना है।

वृश्चिक लव राशिफल

विवाहित जिंदगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है। यात्रा आपकी दूरियां बढ़ा सकती है। प्रेमी की बातों को नजरअंदाज ना करें। प्रेमी प्रेमिका के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। समस्याओं से बाहर निकलने के लिए विश्वास ही एकमात्र समाधान है।

धनु लव राशिफल

परिवार में गलतफहमी पैदा हो सकती है। युवक युवतियां अपनी क्षमता से अपने प्रिय को प्रभावित करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अति उत्तम है। अपने लाइफ में रोमांस को आने दें।

मकर लव राशिफल

कुछ रोमांटिक पल अपने पार्टनर के साथ व्यतीत होगा। जीवनसाथी आप के प्रति आकर्षित रहेगा और अफवाहों से दूर रहें। अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। सोशल मीडिया पर बने रहें। आज आपको अपना नया लव पार्टनर मिल सकता है।

कुंभ लव राशिफल

रिलेशनशिप बढ़ेगी। फेसबुक पर चैट कर सकते हैं। अकेले युवक-युवतियों को प्रियतम मिल सकता है। कुछ लोगों के जीवन साथी को अन्य संबंधों के बारे में पता चल सकता है।

मीन लव राशिफल

आज आप प्रेमी को कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं। लेकिन प्रेमी के द्वारा ज्यादा उत्साह ना दिखाने पर आपका मन दुखित हो सकता है। आप ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करके मनोबल बढ़ाने का प्रयत्न करें।

डिस्क्लेमर-:
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसका “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है।