local news

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : शुरू हुई वोटिंग…कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने डाला अपना वोट…मतदाताओं की लगी लंबी लाइनें…पढ़ें पूरी खबर

कांकेर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा

कांकेर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रारंभ हो गई है। दोपहर 3 बजे तक मतदान का होना है। कांग्रेश प्रत्याशी सावित्री मंडावी तेलगरा पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाल चुके हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिसमें से 82 मतदान केंद्र नक्सल संवेदनशील और 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील है। 23 मतदान केंद्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। कुल 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता वोट आज अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें 95 हजार 266 पुरुष मतदाता और 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। एक थर्ड जेंडर वोटर है।

भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को जताया भरोसा

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा ने आदिवासी नेता ब्रह्मानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया है। ब्रह्मानंद नेताम यहां लगातार 2008 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वे साल 2008 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। और मनोज मंडावी को हराया था।

साल 2013 और साल 2018 में मनोज मंडावी ने ब्रह्मानंद नेताम को हराया। इस बार फिर चुनावी मैदान में ब्रह्मानंद नेताम भाजपा की तरफ से उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस ने मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाया है। सावित्री मंडावी इससे पहले एक शिक्षिका थी। सावित्री मंडावी शिक्षक कार्य से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ रहे हैं।

उनके पास अपने पति की राजनीतिक विरासत को बचाने की चुनौती है। क्योंकि मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते थे। ऐसे में पहली बार चुनाव लड़ रही सावित्री मंडावी के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा की तरह है।