ज्योतिषधर्म

3 May 2024 Rashifal : मिथुन, कर्क और सिंह सहित इन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा दिन…जाने आज का राशिफल



मेष: जातकों का कार्यक्षेत्र में चल रहा पुराना मनमुटाव दूर होने के योग हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृष: इन जातकों के पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मनपसंद खान-पान का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

मिथुन: जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याओं से छूटकारा मिल सकता है।

कर्क: जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में अच्छी आमदनी होने का योग है।

सिंह: लंबे समय से चल रहा कानूनी विवाद खत्म होने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क होने का योग है।

कन्या:  आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुजरेगा।

तुला:  रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन निवेश के लिहाज से भी दिन अच्छा साबित होगा।

वृश्चिक:  सेल्स मार्केटिंग और अकाउंट से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

धनु: नौकरी और व्यवसाय में स्थिति इन जातकों के लिए अनुकूल बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग हैं।

मकर:  नौकरी पेशा जातकों को धन लाभ मिलने का योग है। अनावश्यक खर्च से बचना होगा।

कुंभ: व्यापार में कुछ नई डील फाइनल होने के योग हैं। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ मिल सकता है।

मीन: आर्थिक स्थिति बेहतर होने का योग है। संतान से अच्छा समाचार मिल सकता है।